झारखंड अभिभावक संघ की रांची महिला मोर्चा की अध्यक्ष बनी अंकिता वर्मा

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड अभिभावक संघ की रांची महिला मोर्चा की अध्‍यक्ष अंकिता वर्मा बनी। संघ की न्यू मधुकम कॉलोनी में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की अध्यक्षता में 29 अप्रैल को बैठक हुई। इसमें संगठन की गतिविधियों पर चर्चा की गई। भावी कार्यों की रूपरेखा तय की गई।

बैठक में अध्यक्ष अजय राय ने संघ द्वारा चलाई जा रही गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। कहा कि अब झारखंड अभिभावक संघ में महिलाओं की सहभागिता को सुदृढ़ एवं मजबूती प्रदान किया जाएगा। इसके लिए संघ ने रांची जिला महिला मोर्चा का गठन कि‍या है। अंकिता वर्मा को रांची जिला महिला मोर्चा का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

महिलाएं स्कूलों में मनमानी फीस बढ़ोतरी, रीएडमिशन शुल्क और विभिन्न मदों में बढ़ोतरी के खिलाफ संघ के साथ मिलकर शंखनाद करेगी। उन्होंने कहा कि स्कूलों की शिक्षा की गुणवत्ता को बनाए रखने में स्कूल प्रबंधन विफल हो रहा है। इसके परिणाम स्वरूप अधिकांश बच्चे अपनी कक्षाओं में फेल हो रहे हैं। संघ शीघ्र ही शिक्षकों की बौद्धिक क्षमताओं का विश्लेषण करेगी।

बैठक में नवनियुक्त रांची जिला अभिभावक संघ महिला मोर्चा की अध्यक्ष अंकिता वर्मा को बुके देकर अभिनंदन किया गया। मौके पर संघ के प्रदेश प्रवक्ता संजय सर्राफ एवं नीरज भट्ट मुख्य रूप से शामिल हुए। बैठक का संचालन संजय सर्राफ ने किया।

इस अवसर पर चंचल देवी, सुनीता देवी, सीमा देवी, चंचल, सरोज देवी, पूनम देवी, सोनी कुमारी, नीतू, ज्योति, संगीता कुमारी, नेहा कुमारी सुषमा कुमारी के अलावे बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।