About Us

जिंदगी में एक-दूसरे के जैसा होना आवश्यक नहीं। एक-दूसरे के लिए होना जरूरी है। इस वाक्य को चरितार्थ कर रहे हैं हम। आपकी वर्तमान की हर जरूरतों को हम समझते हैं। तभी तो त्वरित और सटीक खबरें आप तक पहुंचाने के लिए हमने 14 नवंबर, 2020 से हिन्दी न्यू‍ज वेबपोर्टल ‘दैनिक भारत 24’ की शुरुआत की है।

इसकी बागडोर ठेठ पत्रकारों का समूह संभाल रहा है। इनके पास वर्षों का अनुभव है। खबरों को परखने का माद्दा । सच और झूठ में फर्क करने की समझ भी है। ‘दैनिक भारत 24’ आप तक सिर्फ समाचार ही नहीं पहुंचाएगा, बल्कि आपके हितों का ख्याल भी रखेगा। आपको ‘फर्जी खबरों’ से सचेत करेगा। आपकी प्रतिभा को भी परखने का काम भी करेगा। हमारा उद्देश्य पत्रकारिता की मर्यादा का ख्याल रखते हुए खबरें आप तक पहुंचाना है।

झारखंड वनिता उद्योग एसएचजी ‘दैनिक भारत 24’ का संचालन कर रहा है। महिला एसएचजी के अधीन संचालित होने वाला यह देश का पहला न्यूज पोर्टल है।

हमें उम्मीद ही नहीं, विश्वास भी है कि आपको हमारा यह प्रयास पसंद आएगा। …तो इंतजार किस बात की। हमारे लिंक पर आइए। क्‍लि‍क कीज‍िए और कर लीजिए दुनिया मुट्ठी में।

प्रधान संपादक
शिव कुमार सिंह

सधन्यवाद
टीम दैनिक भारत 24