छोटनी कुमारी ने महाविद्यालय को गौरवान्वित किया है : डॉ दीपिका टोप्पो

झारखंड
Spread the love

रांची। डोरंडा महाविद्यालय के नागपुरी विभाग की स्नातक सेमेस्टर-2 की छात्रा छोटनी कुमारी ने जनजातीय साहित्य के क्षेत्र में कई कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्‍होंने अपनी रचित पुस्तक “सड़सी-कुटासी ठन ठन” के माध्यम से जनजातीय समाज और संस्कृति से जुड़े अनुभवों को समाज के बीच साझा किया है।

डोरंडा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ दीपिका टोप्पो को छोटनी कुमारी ने उक्त पुस्तक 25 नवंबर 2026 को समर्पित किया।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ दीपिका टोप्पो ने कहा कि छोटनी के विशेष कार्य एवं जयपाल जूलियूस-हन्ना साहित्य अवार्ड पाने वाली वह अब तक की सबसे कम उम्र की रचनाकार है। उन्होंने कहा कि छोटनी जिस असुर जनजाति से आती है। उस समाज के बीच के कई जानकारियां अपने कविता एवं साहित्य के माध्यम से जागरण कर रही हैं। इनकी कविता हंस पत्रिका में भी प्रकाशित हुआ है।

इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ ब्रजेश कुमार, डॉ शिल्पी सिंह, डॉ युगेश महतो, डॉ कंचन मुंडा, डॉ आलम आरा, डॉ मार्शल पूर्ति, डॉ अरविंद कुमार, मुग्धा कुमारी सहित कई प्राध्यापकों ने छोटनी कुमारी के विशेष उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

हमारे साथ जुड़ें

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *