मछली मारने गए व्यक्ति की बांध में डूबने से हुई मौत

झारखंड
Spread the love

सुंदरम कुमार

गुमला। मछली मारने गए व्‍यक्ति की मौत हो गई। घटना गुमला के चैनपुर थाना क्षेत्र के टिंनटांग बसाईरटोली गांव में घटी। यहां वन विभाग द्वारा बनाए गए अंबा बांध में डूबने से गांव के सुदेश रौतिया (55 वर्ष) की मौत हो गई। घटना सुबह 11.30 बजे की है।

ग्रामीणों ने बताया कि‍ रविवार को गांव में सरहुल का पर्व है। इसकी परंपरा के अनुसार शनिवार के दिन सभी ग्रामीण बांध में मछली पकड़ने गए थे। सभी ग्रामीण बांध में उतरकर मछली पकड़ रहे थे। मृतक बांध के बाहर ही बैठा हुआ था।

वह अचानक से बांध में उतर गया और डुबने लगा, जिसे देख ग्रामीणों ने तत्काल उसे बाहर निकाला। इसके बाद अचानक उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना चैनपुर पुलिस को दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए गुमला भेज दिया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8