रात में बिना बताए घर से बाहर निकली युवती, सुबह पेड़ से लटकी मिली लाश

अपराध झारखंड
Spread the love

सुंदरम कुमार

गुमला। रात में परिवार वालों को बिना कुछ बताए युवती घर से निकल गई। सुबह पेड़ से लटकी हुई उसकी लाश मिली। यह मामला गुमला के चैनपुर अनुमंडल के जारी थाना क्षेत्र के बुमतेल गांव का है।

मृतिका के परिजनों ने बताया कि‍ शुक्रवार की रात सभी परिवार खाना खाकर सोने चले गए। इसके बाद प्रमिला कुमारी (20 वर्ष) किसी को कुछ बिना बताए घर से चली गई। जब सुबह अपने कमरे में नहीं दिखी, तब परिजनों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की। हालांकि उसका कुछ पता नहीं चल पाया।

गांव के लोग जब अपने खेतों की ओर जा रहे थे, तब देखा कि‍ सिकरी नाला रोड के पास आम के पेड़ में रस्सी के सहारे युवती लटकी हुई है। परिजनों ने शव की पहचान अपनी बेटी प्रमिला के रूप में की। परिजनों के अनुसार प्रमिला पिछले एक महीने से मानसिक रूप से बीमार चल रही थी।

घटना की जानकारी मिलते ही जारी के जिप सदस्य दिलीप बड़ाईक, थाना प्रभारी आदित्य कुमार, एएसआई बिनोद शर्मा दल बल के साथ घटनास्थल पर पंहुचे। शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए गुमला भेज दिया। मामले की छानबीन में जुट गई है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8