Britannia Marie Gold

ब्रिटानिया मारी गोल्ड ने 10 महिला उद्यामियों के लिए जारी किए 1 करोड़ रुपये

बिज़नेस देश नई दिल्ली
Spread the love

नई दिल्ली। ब्रिटानिया मारी गोल्ड माई स्टार्टअप सीज़न 4.0 ने 10 महिला उद्यामियों के लिए 1 करोड़ रुपये का सीड फंड जारी किया। इस फ्लैगशिप अभियान को इस सीजन में 2 मिलियन से ज्यादा प्रत्याशियों ने रुचि दिखाई है।

इस साल चयनित प्रतिभागियों ने अपने विचार ज्यूरी सदस्यों के समक्ष रखे। इनमें रश्मि डागा, सायरी चहल, पिया बहादुर, लथा चंद्रमौली, और रुचिका भुवाल्का जैसी महिला उद्यमी शामिल थीं। इस ज्यूरी में प्रतिष्ठित व्यवसायिक और मीडिया हस्ती सेंथिल कुमार, अमित बापना, गौरव लगाथे, प्रसाद संगमेश्वरन और देलशाद ईरानी के साथ ब्रिटानिया की नेतृत्व टीम के सदस्य भी शामिल थे।

इस प्रतियोगिता की विजेता और झारखंड निवासी 61 वर्षीय कंचन भदानी रही। वह आदिवासी समुदायों को प्रशिक्षित कर क्रोशेट क्राफ्ट तकनीक द्वारा बाजार के लिए बड़ी संख्या में खिलौने बनाने का विचार रखती हैं।

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड की चीफ मार्केटिंग ऑफिसर अमित दोशी ने कहा, ‘ब्रिटानिया मारी गोल्ड ने समय के साथ पूरे देश की महिलाओं के साथ एक मजबूत संबंध स्थापित कर लिया है। विश्व बैंक द्वारा किए गए एक अध्ययन के अनुसार हर एक सौ उद्यमियों में महिला उद्यमी केवल सात हैं।’