चचेरी बहन को अगवा कर किया रेप, पुलिस ने उठाया यह कदम…

देश बिहार
Spread the love

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के एक गांव में एक युवक ने अपनी ही 16 वर्षीय चचेरी बहन को अगवा कर लिया। वह उसे घर से जबरदस्ती कोरलहिया ले गया। उसने वहां लड़की पर शादी करने के लिए दबाव डाला, तब पीड़िता ने भाई से शादी करने से मना कर दिया। इसके बाद वहीं एक घर में बंदकर उसके साथ रेप किया।

जब लड़की के परिवार वालों ने उसे तलाशा तो पता चला कि चचेरा भाई गायब था। समाज के लोगों ने भी युवक के परिवार पर दबाव डाला। तब उसने लड़की को बोचहां में लाकर छोड़ दिया। जिसके बाद लड़की और उसकी मां महिला थाने पहुंची। लड़की के बयान पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की गई। आरोपी युवक फरार है। पुलिस उसको गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है।