Jharkhand : दो दिन छाया रहेगा कोहरा, तापमान में आएगी गिरावट

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। झारखंड दो दिन कोहरा छाया रहेगा। आकाश में बादल छाये रह सकते हैं। तापमान में गिरावट आएगी। यह जानकारी रांची स्थित मौसम केंद्र ने दी है।

मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के मुताबिक 26 और 27 जनवरी को मौसम शुष्‍क रहेगा। राज्‍य में कहीं-कहीं हल्‍के से मध्‍यम दर्जे का कोहरा छाया रहेगा। बिहार और बंगाल से सटे जिलों में कहीं-कहीं गहरा कोहरा छाया रह सकता है।

आनंद के मुताबिक बाद में कोहरा छंट जाएगा। आकाश में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। अगले दो से तीन दिन में न्‍यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी।