बैद्यनाथ पोली क्लिनिक में नि:शुल्क हृदय रोग जांच शिविर का आयोजन

झारखंड
Spread the love

रांची। बरियातु के चेशायर होम रोड स्थित बैद्यनाथ पोली क्लिनिक में 8 अक्टूबर 2023 को नि:शुल्क हृदय रोग जांच शिविर का आयोजन किया गया। मेदांता चिकित्सालय के वरिष्ठ हृदय रोग चिकित्सक डॉ विनित कुमार मिश्रा की देखरेख में यह हुआ।

मौके पर 60 रोगियों की विभिन्न प्रकार की जांच की गई। इसमें लिपिड प्रोफाईल, रक्त, शर्करा एवं हृदय का ईसीजी भी शामिल थे। रोगियों का कई महीनों का औसत रक्त शर्कर मान (एचबीएवनसी) की भी जांच की गई।

यह नि:शुल्क जांच शिविर जवाहर नवोदय विद्यालय के पूर्ववर्ती छात्रों के एल्यूमनी एसोसिएशन के झारखंड चैप्टर के सौजन्य से आयेजित था। ज्ञात हो कि वरिष्ठ हृदय रोग चिकित्सक डॉ विनित कुमार मिश्रा खुद भी जवाहर नवोदय विद्यालय के पूर्ववर्ती छात्र हैं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।