weather_alert

Jharkhand Weather Alert : आंधी और वज्रपात को लेकर सुबह-सुबह अलर्ट जारी, इन जिलों में असर

मौसम झारखंड
Spread the love

Jharkhand Weather Alert : रांची। झारखंड के कई जिलों के लिए तात्‍कालिक अलर्ट जारी किया गया है। इसके अनुसार अगले कुछ घंटों में इन जिलों के कई इलाकों में वज्रपात होने के साथ आंधी चलने की आशंका है। कई जगह बारिश हो सकती है। रांची मौसम केंद्र ने यह जानकारी दी है।

तेज हवा चलेगी

मौसम केंद्र के अनुसार कुछ स्‍थानों पर तेज गति से हवा चलने की आशंका है। इसकी स्‍पीड 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा होने की संभावना है।

इन जिलों में असर

मौसम केंद्र के मुताबिक इसका प्रभाव पाकुड़, साहिबगंज, गिरिडीह, गोड्डा, देवघर, दुमका, जामताड़ा, हजारीबाग, कोडरमा, धनबाद, रामगढ़, रांची जिले के कुछ भागों में देखने को मिलेगा।

इसका रखें ख्‍याल

अलर्ट को देखते हुए सतर्क और सावधान रहें। सु‍रक्षित स्‍थान में शरण लें। पेड़ के नीचे खड़ा नहीं रहें। बिजली के पोल से दूर रहें। किसान अपने खेत में नहीं जाएं। मौसम सामान्‍य होने का इंतजार करें। बिजली के उपकरणों का उपयोग नहीं करें।

सीधे यहां से खबरें पढ़ें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8