रांची। राशन कार्ड बनाकर उप प्रमुख लाभ उठा रहा था। इसकी जानकारी मिलने के बाद उसके खिलाफ जांच के आदेश दिए गए। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को जांच के आदेश दिए। उपायुक्त से उप प्रमुख की शिकायत की गई थी। यह मामला झारखंड की राजधानी रांची से जुड़ा है।
राहे प्रखंड के उप प्रमुख का मामला
अपात्र होने के बावजूद राशन कार्ड बनाकर लाभ उठाने वाले राहे प्रखंड के उप प्रमुख के खिलाफ रांची जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को जांच के आदेश दिए हैं। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को दो दिनों के अंदर जांच प्रतिवेदन समर्पित करने को कहा गया है।
उपायुक्त से की गई थी शिकायत
राहे उप प्रमुख उमेश प्रसाद के अपात्र होने के बावजूद राशन कार्ड बनाकर लाभ लेने की शिकायत उपायुक्त से की गई थी। शिकायतकर्ता ने उप प्रमुख उमेश प्रसाद द्वारा राशन कार्ड संख्या 202003792368 बनाकर खाद्यान्न उठाव करने की बात कही गई है।
पत्नी सरकारी नर्स, चार पहिया गाड़ी
पत्र में शिकायतकर्ता ने गया है कि उप प्रमुख की पत्नी सरकारी नर्स है। वर्तमान में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, राहे में कार्यरत है। उप प्रमुख के नाम से चार पहिया वाहन (संख्या JH01ED7507) के साथ-साथ 7 एकड़ से अधिक जमीन भी है। शिकायतकर्ता का कहना है कि उप प्रमुख दबंग प्रकृति के व्यक्ति हैं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।