SBU के महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

झारखंड
Spread the love

रांची। सरला बिरला विश्वविद्यालय (SBU) के महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया है। शिक्षा, अकादमिक उत्कृष्टता, शिक्षण, शोध और शिक्षा के माध्यम से समाज के विकास में आजीवन समर्पित योगदान के लिए उन्‍हें यह सम्‍मान मिला है।

यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया, झारखंड स्टेट शाखा के द्वारा आयोजित 7वें झारखंड एक्सीलेंस अवार्ड–2026 के अंतर्गत प्रो. पाठक को यह सम्‍मान दिया गया। रांची के आर्यभट्ट सभागार में आयोजित समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ एवं रांची विधायक सीपी सिंह ने प्रो. गोपाल पाठक को यह सम्मान प्रदान किया।

यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में प्रो. पाठक के दीर्घकालिक, उत्कृष्ट एवं प्रेरणादायी योगदान का राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान है। उनके दूरदर्शी नेतृत्व और शैक्षणिक प्रतिबद्धता ने सरला बिरला विश्वविद्यालय को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार तथा सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

इस उपलब्धि पर सरला बिरला विश्वविद्यालय की कुलाधिपति श्रीमती जयश्री मोहता, प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान, शासी निकाय के सदस्य अनंत जाटिया, कुलपति प्रो. सी. जगनाथन और राज्यसभा सांसद एवं निदेशक (प्लानिंग एंड डेवलपमेंट) डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रो. गोपाल पाठक को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल प्रो. पाठक की व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि सरला बिरला विश्वविद्यालय के समूचे शैक्षणिक परिवार के लिए गर्व, प्रेरणा और सम्मान का विषय है।

विश्वविद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रो. गोपाल पाठक के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में सरला बिरला विश्वविद्यालय शिक्षा, शोध, नवाचार और सामाजिक विकास के क्षेत्र में उत्कृष्टता के नए आयाम स्थापित करता रहेगा तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान को और अधिक सुदृढ़ करेगा।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *