आईआईएम रांची में ‘रिसर्च स्कॉलर्स डे’ का दूसरा संस्करण संपन्न

झारखंड
Spread the love

  • ‘रणनीतिक प्रभाव‘ वाले शोध पर जोर

रांची। आईआईएम रांची में ‘रिसर्च स्कॉलर्स डे’ के दूसरे संस्करण का आयोजन किया गया। इसका विषय “फ्रॉम स्कॉलरली इंक्वायरी टू स्ट्रैटेजिक इम्पैक्ट: रीथिंकिंग मैनेजमेंट” था। इस कार्यक्रम में संस्थान के पीएचडी, एग्जीक्यूटिव पीएचडी और डॉक्टोरल प्रोग्राम से जुड़े पूर्ववर्ती शोधार्थियों ने हिस्सा लिया और अपने शोध कार्य साझा किए।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अशोका यूनिवर्सिटी के वाइस-चांसलर प्रो. ऋषिकेश टी. कृष्णन, आईआईएम रांची के निदेशक प्रो. दीपक कुमार श्रीवास्तव, डॉक्टोरल प्रोग्राम के चेयरपर्सन प्रो. मनीष बंसल, रिसर्च मेथड्स ग्रुप के चेयरपर्सन प्रो. अंबुज आनंद व प्रो. अनुप्रिया खां की उपस्थिति में हुआ।

प्रो. अनुप्रिया खां ने बेहतर शोध के लिए सकारात्मक सुझावों, विविध दृष्टिकोणों और आपसी सहयोग को जरूरी बताया। प्रो. मनीष बंसल ने एक-दूसरे से सीखने के महत्व पर जोर देते हुए इसे शोध को निखारने का बेहतरीन मंच बताया।

आईआईएम के निदेशक प्रो. दीपक कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि रिसर्च का असर केवल जर्नल्स तक सीमित न रहकर शिक्षा, कंसल्टेंसी, उद्योग और सरकारी नीतियां बनाने में दिखना चाहिए।

मुख्य अतिथि प्रो. ऋषिकेश टी. कृष्णन ने शोधकर्ताओं को समाज और संगठनों के साथ सीधे जुड़कर काम करने की प्रेरणा दी। उन्होंने आईआईएम बैंगलोर के शोध का उदाहरण देते हुए बताया कि कैसे पीएचडी रिसर्च मैनेजमेंट थ्योरी को मजबूत करने के साथ वास्तविक समस्याओं को सुलझा सकती है।

कार्यक्रम के दौरान शोधार्थियों के लिए तीन अलग-अलग फॉर्मेट में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। फुल पेपर प्रेजेंटेशन में प्रणय रॉय, पेचाकुचा 20×20 में नूतन मेहता और 3-मिनट थीसिस / पोस्टर स्लैम में सोहिनी साहा विजेता रहे।

कार्यक्रम के अंत में प्रो. अंबुज आनंद ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए एक मजबूत रिसर्च कल्चर को बढ़ावा देने और मैनेजमेंट शोध को वास्तविक जीवन में उपयोगी बनाने की प्रेरणा दी।

हमारे साथ जुड़ें

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *