टाटा स्टील जमशेदपुर हाफ मैराथन में अब तक 4,514 लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन

झारखंड खेल
Spread the love

जमशेदपुर। टाटा स्टील जमशेदपुर हाफ मैराथन-2026 के 11वें संस्करण को लेकर धावकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। यह 29 नवंबर, 2026 को आयोजित होने वाले है। अब तक इस आयोजन के लिए 4,514 प्रतिभागियों ने अपना पंजीकरण करा लिया है।

आयोजन के दिन करीब 5,400 लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। खास बात यह है कि कुल रजिस्ट्रेशन में 29 प्रतिशत भागीदारी महिलाओं की है, जो शहर में फिटनेस और रनिंग के प्रति महिलाओं की बढ़ती रुचि को दर्शाता है।

जमशेदपुर में सोमवार को मैराथन की आधिकारिक टी-शर्ट और नए डिजाइन वाले फिनिशर मेडल का अनावरण किया गया। इस वर्ष का मेडल जमशेदपुर की पहचान और खेल संस्कृति को दर्शाता है।

इस साल एक बड़ी पहल करते हुए पहली बार 5 किलोमीटर श्रेणी के प्रतिभागियों को भी मेडल दिए जाएंगे। इस फैसले से इस श्रेणी में रजिस्ट्रेशन पिछले संस्करण की तुलना में लगभग दोगुने हो गए हैं।

टाटा स्टील के कॉरपोरेट सर्विसेज के वाइस प्रेसिडेंट डीबी सुंदर रामम ने कहा कि यह मैराथन फिटनेस, सामुदायिक भागीदारी और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देने के साथ-साथ जमशेदपुर की खेल पहचान का जश्न मनाता है।

प्रतिभागियों की सुविधा के लिए हाफ मैराथन (21 किमी) रूट पर 13, 10 किमी रूट पर 7 और 5 किमी रूट पर 5 हाइड्रेशन पॉइंट्स बनाए जाएंगे। हर पॉइंट पर फर्स्ट-एड किट उपलब्ध रहेगी। 21 किमी और 10 किमी के धावकों को थकान से बचाने के लिए इलेक्ट्रोलाइट्स भी दिए जाएंगे।

मैराथन एक्सपो: रूट, हाइड्रेशन पॉइंट्स और अन्य सुविधाओं की विस्तृत जानकारी वाली निर्देश पुस्तिका सभी पंजीकृत धावकों को 27 और 28 नवंबर, 2026 को आयोजित होने वाले ‘मैराथन एक्सपो’ के दौरान वितरित की जाएगी।

हमारे साथ जुड़ें

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *