सिम धारकों को बड़ा झटका दे सकती है Jio

नई दिल्ली देश बिज़नेस
Spread the love

नई दिल्ली। मोबाइल वर्तमान में हमारे जीवन का अहम हिस्‍सा बन चुका है। हाल ही में टेलीकॉम ऑपरेटरों को ट्राई ने तगड़ा झटका दिया था। उन्‍हें बिना डाटा वाला रिचार्ज प्‍लान पेश करने को कहा था। अब Jio सिम धारकों को झटका देने की तैयारी में है।

अन्य टेलीकॉम कंपनियों जैसे एयरटेल और वीआई के मुकाबले जियो अपने ग्राहकों को प्लान खत्म होने के बाद भी एक लंबी अवधि तक मुफ्त इनकमिंग कॉल्स और एसएमएस की सुविधा देता रहा है।

इसी वजह से कई लोग जियो के नंबर को अपने ‘सेकेंडरी सिम’ के रूप में इस्तेमाल करते थे, ताकि बिना हर महीने रिचार्ज किए केवल इनकमिंग कॉल्स, बैंक ओटीपी और जरूरी अलर्ट्स प्राप्त किए जा सकें।

सिम धारकों को Jio अब लगातार मैसेज भेज रहा है। भेजे जा रहे मैसेज में बताया जा रहा है कि यूजर का मौजूदा रिचार्ज खत्म हो गया है और इनकमिंग कॉल्स कभी भी बंद हो सकती हैं।

हालांकि इस मैसेज में इनकमिंग कॉल्स बंद होने की कोई निश्चित तारीख या समय-सीमा नहीं दी गई है। यह भी स्पष्ट नहीं किया गया है कि इनकमिंग एसएमएस बंद होंगे या नहीं। जियो की तरफ से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

यदि जियो आने वाले दिनों में रिचार्ज खत्म होने के तुरंत बाद इनकमिंग कॉल्स बंद करने की सख्त नीति लागू करता है, तो यूजर्स को अपने नंबर चालू रखने के लिए नियमित रूप से रिचार्ज कराना होगा।

ऐसे यूजर्स जिन्हें डेटा या महंगे पैक्स की जरूरत नहीं है, वे ट्राई के निर्देशों के तहत जियो द्वारा लाए गए किफायती वॉइस-ओनली रिचार्ज प्लान्स का विकल्प चुन सकते हैं।

फिलहाल, जब तक जियो इस मामले पर कोई आधिकारिक स्थिति स्पष्ट नहीं करता, जिन यूजर्स के प्लान एक्सपायर हो चुके हैं। उन्हें सलाह दी जाती है कि वे अपने नंबर की निरंतरता बनाए रखने के लिए सावधानी बरतें। अनिश्चितता से बचने के लिए रिचार्ज कराने पर विचार करें।

हमारे साथ जुड़ें

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *