Horoscope : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

  • Horoscope : 7 अक्‍टूबर, 2026 का राशिफल

मेष

नकारात्मक विचार घेरने की कोशिश करेंगे। जल्दबाजी में निवेश करने से बचना है। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। परिवार को समय दें। मित्रों के साथ भी अच्छा समय बीतने वाला है। विवाद नहीं करें।

वृष

कार्यक्षेत्र में कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं, लेकिन मेहनत से कार्य को पूरा करें। सफलता मिलेगी। व्यापारियों को अच्छे लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं। लालच के चलते किए गए कार्यों में लंबे समय तक लाभ मिलने की उम्मीद नहीं है।

मिथुन

निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो जीवनसाथी से सलाह लें। लंबे समय के लिए निवेश करें। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है। गुस्से से बचें। अपने व्यवहार में सरलता और वाणी में मधुरता बनाए रखें।

कर्क

पुराने मित्र से मुलाकात होगी, जिससे पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी। किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास नहीं करना है। मिल रही सूचनाओं को पुष्ट करना जरूरी है। जीवनसाथी से मामूली बात पर विवाद हो सकता है।

सिंह

दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। कार्य क्षेत्र में सीनियर का सहयोग मिलने वाला है। प्रमोशन के योग भी बने हुए हैं, लेकिन लापरवाही उचित नहीं है। कार्यों को जिम्मेदारी के साथ पूर्ण करें। ईर्ष्या करना अच्छा नहीं है।

कन्या

लंबे समय से कोई योजना या नया कार्य शुरू करने की सोच रहे थे तो आज उचित समय है। निवेश करने से थोड़ा बचने की आवश्यकता है। निवेश करते समय जीवनसाथी की सलाह लेना बेहतर है।

तुला

कुछ अलग करने की ऊर्जा अपने मन और तन में पाएंगे। किसी प्रिय से मुलाकात होगी। मन प्रसन्न हो जाएगा। संतान को लेकर चल रही चिंताएं कम होंगी। परिवार को समय दें। कार्य क्षेत्र में माहौल आपके पक्ष में रहेगा।

वृश्चिक

वाहन चलाते समय सावधान रहने की जरूरत है। सड़क पार करते समय भी सावधानी बरतनी होगी। दोस्तों का भरपूर सहयोग मिलने वाला है। किसी भूखे व्यक्ति को खाना खिलाना आपके लिए अच्छा रहेगा।

धनु

दिन कुछ नया लेकर आने वाला है। पिछले कुछ दिनों से जिन चिंताओं से आप घिरे हुए थे, उनमें कमी आएगी। समय अच्छा शुरू होगा। अपने व्यक्तित्व से दूसरों पर प्रभाव डालेंगे। दूसरे आपकी बात सुनेंगे।

मकर

दिन लाभ के योग लेकर आया है। आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे। नया कार्य शुरू करने के लिए दिन शुभ है। जितना सम्मान आप दूसरों को देंगे, उतना ही यश और सम्मान आपको समाज में मिलने वाला है।

कुंभ

संयम बनाकर रखें। गुस्से को काबू करें, लेकिन गलत निर्णयों का विरोध करना चाहिए। परिवार में भी मामूली बात को लेकर बहस हो सकती है। विवाद हो सकते हैं। अपनी बात मजबूती के साथ रखना जरूरी है।

मीन

कार्य क्षेत्र में सहकर्मियों से विवाद हो सकता है। वाणी में मधुरता बनाए रखें। बहस करने से बचें। काम पर ध्यान दें। कुछ करीबी लोग आपको गलत राह पर ले जाने की कोशिश कर सकते हैं। अपने विवेक से निर्णय करें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

आपका दिन मंगलमय हो
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *