
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की पुरुष चयन समिति ने आगामी न्यूज़ीलैंड दौरे के लिए भारत और ‘इंडिया ए’ (India A) के स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। इस दौरे पर टीम इंडिया को 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। ‘इंडिया ए’ की टीम न्यूज़ीलैंड ‘ए’ के खिलाफ 3 मल्टी-डे मैच खेलेगी। वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए टीमों की घोषणा बाद में की जाएगी।
अजीत आगरकर के कार्यकाल के समाप्त होने और प्रज्ञान ओझा के अंतरिम मुख्य चयनकर्ता बनने के बाद यह पहली चयन समिति की बैठक थी।
भुवनेश्वर की वापसी
इस चयन में सबसे बड़ा आकर्षण अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की वापसी रही। वे अपने आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच के लगभग चार साल बाद राष्ट्रीय टीम में लौटे हैं। भुवनेश्वर ने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन किया था।
भुवनेश्वर ने 16 मैचों में 28 विकेट लेकर टूर्नामेंट के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज रहे थे। वह सर्वश्रेष्ठ भारतीय गेंदबाज रहे। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को आईपीएल 2026 का खिताब जिताने में उनकी भूमिका बेहद अहम थी।
इसके अलावा, चोट के कारण एशियाई खेलों से बाहर रहने वाले वरुण चक्रवर्ती की भी टीम में वापसी हुई है।
टी20 सीरीज का शेड्यूल
पहला : 22 अक्टूबर – क्राइस्टचर्च
दूसरा : 22 अक्टूबर – क्राइस्टचर्च
तीसरा : 27 अक्टूबर – वेलिंगटन
चौथा : 30 अक्टूबर – ऑकलैंड
पांचवां : 1 नवंबर – हैमिलटन
(टी20 सीरीज के बाद भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज और 2 मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेली जाएगी।)
भारत की टी20 टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, इशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव।
‘इंडिया ए’ की टीम
ध्रुव जुरेल (कप्तान/विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, रविचंद्रन स्मरण, ऋषभ पंत (विकेटकीपर)*, वाशिंगटन सुंदर, औकिब नबी, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, मानव सुतार, मुकेश चौधरी, साई सुदर्शन, यश राठौड़ और मुकेश कुमार।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

