झारखंड के ग्रामीण इलाकों तक पहुंचेगी हार्ट अटैक के इलाज की सुविधा

झारखंड सेहत
Spread the love

  • 100 करोड़ से लागू होगा ‘हब एंड स्पोक‘ मॉडल

रांची। झारखंड में हृदय रोगियों को समय पर और बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एक बड़ी पहल की है। राज्य में कार्डियोलॉजी सेवाओं का विस्तार ग्रामीण क्षेत्रों तक करने के लिए ‘हब एंड स्पोक’ मॉडल लागू किया जाएगा। इस पर करीब 100 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना है।

इस संबंध में आयोजित एक कॉन्फ्रेंस के दौरान एसटी-एलिवेशन मायोकार्डियल इन्फार्क्शन प्रोग्राम भी लॉन्च किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह शामिल हुए। रिम्स के कार्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. हेमंत नारायण को इस कार्यक्रम का नोडल ऑफिसर नियुक्त किया गया है।

इस नई व्यवस्था के तहत राज्य के मेडिकल कॉलेजों और कैथलैब व एंजियोग्राफी की सुविधा वाले बड़े अस्पतालों को ‘हब’ के रूप में विकसित किया जाएगा। वहीं, जिला अस्पताल और परिधीय (ग्रामीण व अनुमंडलीय) अस्पताल ‘स्पोक’ के रूप में काम करेंगे। इन सभी स्पोक अस्पतालों को सीधे हब से जोड़ा जाएगा।

हार्ट अटैक के मामलों में शुरुआती दो घंटे बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। इस मॉडल से ग्रामीण व जिला अस्पतालों के डॉक्टर सीधे मेडिकल कॉलेजों के विशेषज्ञ चिकित्सकों से संपर्क कर सकेंगे और मरीज को बड़े शहर ले जाने से पहले ही तत्काल जीवनरक्षक दवाएं और शुरुआती उपचार दे सकेंगे।

कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा कि तमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्ट्र और गोवा जैसे राज्यों की तर्ज पर झारखंड में यह मॉडल लागू किया जा रहा है, हालांकि यहां की चुनौतियां अलग हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय औसत के अनुसार प्रति एक हजार की आबादी पर एक डॉक्टर होना चाहिए, जबकि झारखंड की करीब चार करोड़ आबादी पर मात्र 13 हजार डॉक्टर ही उपलब्ध हैं।

इसके अलावा, डॉक्टरों की ग्रामीण और दुर्गम इलाकों में तैनाती भी एक बड़ी चुनौती है। हालांकि, पिछले कुछ वर्षों में मेडिकल की सीटें लगभग तीन गुना बढ़ी हैं और विशेषज्ञ डॉक्टरों की संख्या बढ़ाने के प्रयास जारी हैं।

अपर मुख्य सचिव ने स्पष्ट किया कि इस योजना के लिए फंडिंग की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि फिलहाल केवल रिम्स में कार्डियोलॉजी विभाग संचालित है, लेकिन जल्द ही राज्य के अन्य स्थानों पर भी नए कार्डियोलॉजी विभाग शुरू किए जाएंगे।

साथ ही, तमिलनाडु के विशेषज्ञों को झारखंड बुलाकर यहां के डॉक्टरों को प्रशिक्षित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य में टेली आईसीयू और टेली रेडियोलॉजी के सफल प्रयोग के बाद अब आने वाले समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से भी स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ किया जाएगा।

हमारे साथ जुड़ें

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *