कांके क्षेत्र में छठ पूजा श्रद्धा, उल्लास और पारंपरिरक विधि विधान के साथ मनाया छठ

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

अफरोज आलम

कांके। कांके क्षेत्र में लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ संपन्न हो गया। क्षेत्र के पोटपोटो नदी, बोड़ेया और जोड़ा पुल, होचर जुमार पुल घाट, बीएयू झील के साथ-साथ सुकुरहुट्टू, बुकरु व पिठोरिया तालाब में श्रद्धा, उल्लास और पारंपरिरक विधि विधान के साथ मनाया। गया।

इस दौरान कांके के जुमार छठ घाट पर मुख्यालय-एक के डीएसपी अमर कुमार पांडेय अपनी पत्नी के साथ पहुंचे। उन्होंने सादगी के साथ भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना की। अर्घ्य अर्पित किया।

वहीं, कांके और पिठोरिया क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। व्रतियों ने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना की। इससे पहले रविवार शाम अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए भी घाटों पर श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा रहा।

छठी मैया के पारंपरिक गीतों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय रहा। घाटों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। स्थानीय पूजा समितियों और ग्रामीणों ने साफ-सफाई, रोशनी और सुरक्षा की व्यवस्था की थी। चार दिनों तक क्षेत्र में छठ की छटा और उत्साह देखने को मिला।

हमारे साथ जुड़ें

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *