अग्रवाल युवा सभा के नि:शुल्क चलंत प्याऊ अग्रसेन धारा का शुभारंभ

झारखंड सरोकार
Spread the love

  • शीतल पेयजल, सत्तू पानी, ग्लूकोज पानी, आम पानी की सुविधा

रांची। अग्रवाल युवा सभा ने बढती गर्मी के प्रकोप से राहत प्रदान करने के उद्देश्य से नि:शुल्क चलंत प्याऊ का शुभारंभ ‘अग्रसेन धारा’ के नाम से 28 अप्रैल को कांके रोड स्थित प्रेमसंस मोटर अरीना शोरूम में किया। इस वर्ष ‘अग्रसेन धारा’ दो साइकिल रिक्शा के बाद एक ई-रिक्शा से रांची के विभिन्न मार्गों पर चलाई जा रही है।

सचिव चेतन पोद्दार ने बताया कि इस चलंत प्याऊ में शीतल पेयजल, सत्तू पानी, ग्लूकोज पानी, आम पानी एवं अन्य पेय पदार्थ की सुविधा विभिन्न स्थानों पर नागरिक, दुकानदार एवं राहगीरों को नि:शुल्क रूप से उपलब्ध कराई जाएगी।

कार्यक्रम के उद्घाटन में मुख्य अतिथि रांची विश्वविद्यालय सीनेट मेंबर, समाजसेवी पुनीत पोद्दार सपरिवार उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथि झारखंड चैंबर के सचिव रोहित अग्रवाल थे।

कार्यक्रम में अध्यक्ष रोहित सरावगी, अग्रसेन धारा प्रभारी मयूर पोद्दार, मोहित अग्रवाल, निशान अग्रवाल, सौरभ बजाज, रौनक झुनझुनवाला, चंद्र प्रकाश रूहिया, अनीश सरावगी, श्रेय जालान, तरुण सराफ, अंकित बजाज, यश गुप्ता व अन्‍य उपस्थित थे। उक्त जानकारी संस्था के प्रवक्ता अमित बजाज एवं मीडिया प्रभारी यश सुरेका ने दी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230