पलामू। उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने मंगलवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में मैट्रिक-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। मेधावी विद्यार्थियों को पौधा, पुस्तक एवं मेडल प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त श्री शेखावत ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उनके आगामी लक्ष्यों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों से पूछा कि वे भविष्य में क्या बनना चाहते हैं। उसी दिशा में निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
डीसी ने कहा कि ये आप सभी का लौंचपैड है। आगे और महत्वपूर्ण पड़ाव आयेंगे। सभी बच्चों की मेहनत सराहनीय है। आप सबों को किताबों की तरह बड़ा बनना है। उन्होंने सभी से अपनी रुचि के अनुरूप ही आगे भविष्य की रणनीति बनाने की बात कही।
डीसी ने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, बल्कि निरंतर परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से ही सफलता प्राप्त होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने के लिए दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी।
इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक,विद्यार्थियों के अभिभावक एवं संबंधित स्कूल के शिक्षक मौजूद रहे।
ये विद्यार्थी हुए सम्मानित
मनातू के चक स्थित स्तरोन्नत उच्च विद्यालय की छात्रा प्रीति कुमारी (97.8 %)
रानीदेवा स्थित स्तरोन्नत उच्च विद्यालय के छात्र प्रेम प्रकाश (97.4 %)
स्तरोन्नत उच्च विद्यालय,सण्डा के प्रिंस कुमार पाल(97.4%)
मेदिनीनगर उच्च विद्यालय के सृष्टि कुमारी (97.2%)
स्तरोन्नत उच्च विद्यालय,सण्डा की रूपा कुमारी(97.2%)
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

