- मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ योजना की समीक्षा में लिए गए कई अहम फैसले
रांची। झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ने और अस्पतालों की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में ‘मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ योजना’ की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। इस बैठक में चिकित्सा व्यवस्था को डिजिटल और सुगम बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।
बैठक में चिकित्सकों की सुविधा और समय की बचत के लिए हेल्थ मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम सॉफ्टवेयर में ‘वॉयस-टू-स्पीच’ तकनीक लागू करने का निर्देश दिया गया। इसके जरिए डॉक्टर केवल बोलकर मरीज का प्रिस्क्रिप्शन और डिस्चार्ज समरी तैयार कर सकेंगे। अपर मुख्य सचिव ने रिम्स और सदर अस्पताल, रांची में तत्काल इसे शुरू करने का निर्देश दिया है, जिसके बाद इसे राज्य के अन्य अस्पतालों में भी लागू किया जाएगा।
सभी मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पतालों में ऑनलाइन अपॉइंटमेंट की सुविधा का अधिक से अधिक उपयोग सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। साथ ही, मरीजों को डिजिटल भुगतान के प्रति जागरूक करने के लिए कर्मियों को प्रशिक्षित करने को कहा गया।
एआई और डेटा एनालिटिक्स: अस्पतालों में चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की वास्तविक आवश्यकता का आकलन करने के लिए एआई और डेटा एनालिटिक्स की मदद ली जाएगी। इसके लिए मानकों का निर्धारण करने हेतु एक समिति गठित करने के निर्देश दिए गए हैं।
सभी जिला अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की प्रयोगशालाओं (लैब) का डिजिटाइजेशन तत्काल शुरू करने को कहा गया है। वहीं, रिम्स में ‘पिक्चर आर्काइविंग एंड कम्युनिकेशन सिस्टम’ की सुविधा भी जल्द शुरू करने के निर्देश दिए गए।
समीक्षा बैठक में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के स्टेट मिशन डायरेक्टर सह संयुक्त सचिव दिनेश कुमार यादव, संयुक्त सचिव ललित मोहन शुक्ला, निदेशक डॉ. पी. भट्टाचार्य, सीडैक व बीएसएनएल के प्रतिनिधियों के अलावा रिम्स और सदर अस्पताल के चिकित्सक उपस्थित थे।
हमारे साथ जुड़ें
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

