शिक्षकों की समस्‍या से संघ ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को कराया अवगत

झारखंड
Spread the love

रांची। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ (झारखंड प्रदेश) के एक प्रतिनिधिमंडल ने रांची के जिला शिक्षा पदाधिकारी वसीम अहमद से मुलाकात की। उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। उन्‍हें शिक्षकों से संबंधित समस्‍याओं से अवगत कराया।

इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को वर्तमान में शिक्षकों को आ रही विभिन्न प्रशासनिक व व्यावहारिक समस्याओं से अवगत कराया। संघ ने बताया कि वर्तमान में शिक्षकों को एसआईआर कार्य में लगाया गया है, जिसके तहत उन्हें सुबह 6:30 बजे से ही संबंधित बूथों पर उपस्थित रहना पड़ता है।

साथ ही, शिक्षकों के लिए मूल विद्यालय में जाकर बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज कराना भी अनिवार्य किया गया है। सुदूर क्षेत्रों के विद्यालयों और दूर-दराज के बूथों पर एक ही समय में दोनों कार्य का निष्पादन करने में शिक्षकों को भारी व्यावहारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

शिक्षकों की इन जायज समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी वसीम अहमद ने आश्वस्त किया कि एसआईआर कार्य की अवधि तक शिक्षकों को मूल विद्यालय की बायोमेट्रिक उपस्थिति से छूट दी जाएगी।

इसके समाधान के रूप में शिक्षक अपनी अनुपस्थिति विवरणी के साथ एसआईआर कार्य से संबंधित आधिकारिक पत्र संलग्न कर अपने संबंधित निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी को सौंपेंगे, जिसे मान्य किया जाएगा।

इस प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से प्रदेश मुख्य प्रवक्ता नसीम अहमद, सोशल मीडिया प्रभारी अजय ज्ञानी, राज्य प्रवक्ता राकेश कुमार, वसीम अहमद दास, सतीश बड़ाइक, बद्री विशाल, विजय सिंह सहित कई अन्य शिक्षक और संघ के पदाधिकारी सम्मिलित थे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *