28 साल बाद कानून के शिकंजे में हत्या का आरोपी, जानें किन राज्‍यों में रहा अब तक

नई दिल्ली अपराध देश
Spread the love

नई दिल्‍ली। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच (एंटी-रॉबरी एंड स्नैचिंग सेल) ने करीब तीन दशक पुराने हत्या के एक मामले को सुलझा लिया है। पुलिस ने 28 साल से फरार चल रहे 54 वर्षीय आरोपी रामू को उत्तर प्रदेश के अयोध्या से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर वर्ष 1998 में बाहरी दिल्ली के बुध विहार इलाके में अपने सहकर्मी की गला घोंटकर हत्या करने का आरोप है।

पुलिस के अनुसार, 13 मार्च 1998 को बुध विहार की एक झुग्गी से बिहार के मधुबनी निवासी 22 वर्षीय मोहित का शव बरामद हुआ था। पोस्टमार्टम में गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी।

जांच में सामने आया कि मोहित और रामू (तत्कालीन उम्र करीब 26 वर्ष) इलाके की एक कोयले की दुकान पर साथ काम करते थे और किसी विवाद के बाद रामू ने उसकी हत्या कर दी थी। वारदात के बाद से ही वह फरार हो गया था। 24 जनवरी, 2000 को तीस हजारी कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित किया था।

पुलिस रिकॉर्ड में आरोपी की कोई तस्वीर उपलब्ध नहीं थी, जो जांच टीम के लिए बड़ी चुनौती थी। इसके बावजूद क्राइम ब्रांच की टीम ने पुराने अदालती दस्तावेजों और सुल्तानपुरी थाने के रिकॉर्ड खंगाले।

सटीक खुफिया सूचना के आधार पर 21 नवंबर को उसे अयोध्या से गिरफ्तार कर लिया। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है।

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले (जन्म 1972) का रहने वाला रामू रोजगार की तलाश में दिल्ली आया था। हत्या के बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार ठिकाने बदलता रहा।

पूछताछ में उसने बताया कि उसने लगभग 9 साल मुंबई (महाराष्ट्र), 12 साल पंजाब और 7 साल बिहार में मजदूरी करते हुए बिताए और हाल ही में अयोध्या में आकर बस गया था।

हमारे साथ जुड़ें

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *