दुकानों में पाए गए एक्सपायरी कुकीज, बिस्किट और मायोनिज

झारखंड
Spread the love

  • खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों में मिली अनियमितताएं

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी डॉ. मोईन अख्तर के नेतृत्व में लोहरदगा शहर के विभिन्न होटल, रेस्टोरेंट, फास्ट फूड स्टॉल, स्ट्रीट फूड वेंडर एवं बेकरी प्रतिष्ठानों में औचक निरीक्षण अभियान शुक्रवार को चलाया गया। इस दौरान कई प्रतिष्ठानों में अनियमितताएं मिलने पर संचालकों को आवश्यक निर्देश दिए गए। एक को नोटिस जारी किया गया।

निरीक्षण के दौरान कचहरी मोड़ स्थित झारखंडी मटन होटल में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने और ढक्कनयुक्त डस्टबिन का उपयोग करने का निर्देश दिया गया। मैना बगीचा स्थित दिलीप होटल एवं अदिति भोजनालय में पनीर और रसगुल्ले की गुणवत्ता की जांच की गई।

जांच के दौरान रसगुल्ले में स्टार्च, मैदा एवं अरारोट का उपयोग कम करने का निर्देश दिया गया। अदिति भोजनालय में स्वच्छता व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिलने पर सुधार के लिए नोटिस जारी किया गया।

जांच अभियान के क्रम में मेसर्स वेल्वेट केक एंड मोर में एक्सपायरी कुकीज एवं बिस्किट पाए गए, जिन्हें मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। भविष्य में ऐसे खाद्य पदार्थों की बिक्री नहीं करने की सख्त चेतावनी दी गई।

नदिया स्थित मेसर्स सुधीर फास्ट फूड में भी एक्सपायरी मायोनिज मिलने पर उसे तत्काल नष्ट कराया गया। मेसर्स विकास साहु फास्ट फूड स्टॉल के संचालक को खाद्य तेल के सुरक्षित एवं मानक अनुरूप उपयोग की जानकारी दी गई।

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने सभी प्रतिष्ठान संचालकों को एफएसएसएआई का वैध फूड लाइसेंस प्राप्त कर ही प्रतिष्ठान संचालित करने, केवल अनुमोदित खाद्य रंगों का उपयोग करने, एप्रन एवं हेड कवर पहनकर कार्य करने और व्यक्तिगत एवं प्रतिष्ठान की स्वच्छता बनाए रखने का निर्देश दिया।

निरीक्षण अभियान के दौरान विशेष दंडाधिकारी मनीष कुमार, अंचल निरीक्षक लोहरदगा, नवनियुक्त खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी विश्वनाथ गगराई और खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक कर्मी रजनीश कुमार भी उपस्थित रहे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *