आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण सोमवार को किया। इस क्रम में अस्पताल में चिकित्सकों की रोस्टर ड्यूटी पंजी का अवलोकन किया। उन्होंने सिविल सर्जन को रोस्टर के अनुसार चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण में साफ-सफाई मानक के अनुरूप नहीं पाया गया।
उपायुक्त ने जेनरल वार्ड, पुरुष वार्ड, मैटरलनिटी वार्ड, प्रसव वार्ड, एसएनसीयू वार्ड का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां मरीज से बातचीत की। उन्हें अस्पताल में मिल रही सुविधाओं की जानकारी भी ली। चिकित्सक के निर्देश के अनुसार उन्हें दवाइयां मिल रही हैं या नहीं, इसका भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान आईसीयू भी बंद पाया गया।
सदर अस्पताल में बेहतर चिकित्सीय सेवाएं मिले, इसकी मॉनिटरिंग के उपायुक्त के आदेश पर एसडीएम सदर को वरीय पदाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्ति की जाएगी। इसके अतिरिक्त प्रशिक्षु उप समाहर्ताओं की प्रतिनियुक्ति भी रोस्टर वार किये जाने का निर्देश दिया।
उपायुक्त ने अस्पताल में बेड की उपलब्धता, पीएम जन औषधि केंद्र में दवाईयों की उपलब्धता, किचन में साफ-सफाई, एम्बुलेंस के अनुसार चालकों की उपलब्धता आदि का निरीक्षण किया। अस्पताल परिसर में वाहनों की पार्किंग बेतरतीब पायी गयी, जिसे व्यवस्थित किये जाने का निर्देश दिया।
अस्पताल परिसर में डिमोलिश किये गए बिल्डिंग के कचरे को हटाए जाने का निर्देश दिया। एम्बुलेंस में चालकों की उपलब्धता की जानकारी ली। अस्पताल परिसर में हाई मास्ट लाइट के अधिष्ठापन का निर्देश दिया। किचेन संचालक को मरीजों को मेनूवार ही खाना दिए जाने का निर्देश दिया।
सिविल सर्जन को अस्पताल कर्मियों को आईडी कार्ड निर्गत किये जाने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने डायलिसिस सेंटर और लेब्रोटरी का भी निरीक्षण किया। आवश्यक निर्देश सिविल सर्जन को दिए। अस्पताल परिसर में साफ-सफाई के निर्देश दिए।
आज इस अवसर अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग, सिविल सर्जन डॉ राजू कच्छप, एसडीएम अमित कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शिवनंदन बड़ाईक व अन्य उपस्थित थे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

