ग्रेटर लंदन में कड़ाके की ठंड के बीच धूमधाम से संपन्न हुआ छठ महापर्व

दुनिया
Spread the love

  • 2 हजार से अधिक प्रवासियों ने लिया हिस्सा

लंदन। यूके के ग्रेटर लंदन स्थित हौंस्लो (ब्रह्मऋषि मिशन) में ‘बिहारी कनेक्ट यूके’ संस्था के तत्वावधान में पांचवें सामूहिक छठ पूजा का आयोजन भव्य रूप से संपन्न हुआ। कड़ाके की ठंड में भी आस्था का जनसैलाब उमड़ा।

स्‍थानीय लोगों के मुताबिक -7 डिग्री सेल्सियस के कड़ाके के तापमान के बावजूद 15 छठ व्रतियों ने निर्जला उपवास रखकर पूरी निष्ठा के साथ सूर्य देव और छठी मइया की आराधना की।

यूके के विभिन्न शहरों में बसे बिहार और झारखंड के लगभग 900 परिवारों के करीब 2,000 लोगों ने इसमें हिस्सा लिया। व्रतियों ने संध्या और उषा अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

इस दौरान ठेकुआ-कसार बनाने, कोशी भरने, पारंपरिक लोकगीतों की गूंज, हवन और गंगा आरती के साथ प्रवासियों ने अपनी सांस्कृतिक जड़ों और विरासत को जीवंत बनाए रखा। संस्था के ट्रस्टी कैप्टन ओम प्रकाश ने इस आयोजन को सफल बनाने वाले सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

हमारे साथ जुड़ें

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *