नागवंशी राजपरिवार की बेटी सुमन शाहदेव ने 12वीं में हासिल किए 97.2 प्रतिशत अंक

झारखंड
Spread the love

रांची। सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में टेंडर हर्ट स्कूल की विद्यार्थी एवं बालसिरिंग निवासी लाल बालेश्वर नाथ शाहदेव की पोती सुमन शाहदेव ने 97.2 प्रतिशत अंक लाया। उसकी सफलता से पूरा गांव और नागवंशी राजपरिवार के सदस्य गौरव महसूस कर रहे हैं। सुमन को इतिहास में 98% फाइन आर्ट्स में 100% संस्कृत में 97% और साइकोलॉजी में 93 % अंक मिला है।

रांची जिला क्षत्रिय समाज के अगुवा सह कांग्रेस के प्रदेश महासचिव प्रेम प्रकाश लाल नाथ शाहदेव, लाल आशीष नाथ शाहदेव, लाल सूरज नाथ शाहदेव सुमन शाहदेव के आज घर जाकर उसे गुलदस्ता और उपहार देकर सम्मानित किया।

सुमन शाहदेव के पिता देवकुमार शाहदेव, माता प्रतिमा शाहदेव का देहांत कुछ वर्ष पहले ही हो चुका था। माता-पिता के देहात होने के बाद सुमन के सामने दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा था। हालांकि अपने करियर को लेकर दृढ़ निश्चयी रही।

सुमन ने बताया कि माता-पिता के देहांत के बाद उसका देखभाल उन्ही की घर मे पली बढ़ी पुरुलिया जिला नवागढ़ की टुनि दास ने एक मां बनकर की। सुमन का सपना आईएएस बनकर माता पिता और समाज का नाम रोशन करना है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230