धनबाद। रेलवे में प्वाइंट्स मैन के लेवल 5 तक की पदोन्नति के आदेश रेलवे बोर्ड द्वारा जारी कर दिए गए हैं। उक्त जानकारी एआईआरएफ वर्किंग कमेटी मेंबर एवं ईसीआरकेयू के अपर महामंत्री मो ज़्याऊद्दीन ने दी। उन्होंने बताया कि अभी तक प्वाइंट्स मैन की नियुक्ति लेवल वन में होती थी। लेवल टू तक ही पदोन्नति चैनल उपलब्ध थे।
ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के प्रयास से प्वाइंट्स मैन के लिए पदोन्नति के नये आयाम खुल गये हैं। उन्होंने बताया कि ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन अपने केन्द्रीय फेडरेशन एआईआरएफ के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा के नेतृत्व तले बहुत पहले से ही प्वाइंट्स मैन की पदोन्नति के नये आयाम खोलने की लड़ाई लड़ रहा था।
इसके परिणामस्वरूप प्वाइंट्स मैन के कैडर रिस्ट्रक्चरिंग के लिए संयुक्त कमेटी का गठन किया गया। इसने प्वाइंट्स मैन को लेवल पांच तक पदोन्नति उपलब्ध कराने की अनुशंसा की। इस प्रक्रिया पर बढ़ने वाले वित्तीय बोझ को लेकर एआईआरएफ ने वित्त मंत्रालय तक अपनी बात रखी। अंततः वित्तीय सहमति प्राप्त कर रेलवे बोर्ड ने 14 मई को आदेश (संख्या 39/2026) जारी कर दिया।
उक्त मामले में एआईआरएफ के जोनल सेक्रेटरी ओपी शर्मा और ईसीआरकेयू धनबाद के मीडिया प्रभारी एनके खवास ने बताया कि प्रत्येक लेवल में प्वाइंट्स मैन की प्रतिशतता में भी संशोधन किया गया है। इससे वरीय कर्मचारियों को सीधे लेवल पांच और उनसे जूनियर को लेवल चार में पदोन्नति मिल जाएगी।
श्री शर्मा ने कहा कि यह पदोन्नति 3 अप्रैल, 2026 से लागू करते हुए वेतन निर्धारण किया जाएगा। इस आदेश के तहत लेवल पांच में 4.54 प्रतिशत, लेवल चार में 13.63 प्रतिशत, लेवल टू में 27.27 प्रतिशत और लेवल वन में 54.55 प्रतिशत के दायरे में प्वाइंट्स मैन लाभान्वित होंगे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

