श्रद्धा और भव्यता के साथ संपन्न हुआ श्रीकृष्ण गोपाष्टमी महोत्सव

झारखंड
Spread the love

  • बच्चों के लिए चित्रकला, एकल और सामूहिक नृत्य प्रतियोगिताएं आयोजित

राची। रांची गौशाला न्यास के तत्वावधान में 122वां वार्षिक श्रीकृष्ण गोपाष्टमी महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार उपस्थित रहे।

महोत्सव का शुभारंभ कार्यक्रम संयोजक मनीष लोधा द्वारा सपरिवार विधि-विधान से गणेश पूजन के साथ हुआ। इसके बाद पूरे दिन गौ-माता पूजन, दर्शन और तुलादान के कार्यक्रम चले।

अपराह्न 3 बजे से मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा के संचालन में बच्चों के लिए चित्रकला, एकल और सामूहिक नृत्य प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं, जिसमें सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र व स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

रांची शहर के विस्तार और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चांदनी चौक (कांके रोड), हरिओम टावर (सर्कुलर रोड), दुर्गा मंदिर (बकरी बाजार), सेवा सदन पथ, बरियातू रोड, हरमू रोड और मेन रोड समेत 12 विभिन्न स्थानों पर सुबह 7 से 10 बजे तक गाय-बछड़े के साथ गौ पूजन की व्यवस्था की गई थी।

मुख्य अतिथि राज्यपाल ने कहा कि 122 वर्षों से गौशाला का इतने सुव्यवस्थित तरीके से संचालन होना एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि यहां वर्तमान में 1100 गौवंश की निःस्वार्थ सेवा, वर्मी कम्पोस्ट के जरिए जैविक खेती को बढ़ावा और मात्र ₹10 में छह रोटी, सब्जी व अचार उपलब्ध कराने जैसी पुण्य सेवाएं समाज के लिए प्रेरणादायक हैं।

मथुरा से पधारे सुप्रसिद्ध भजन गायक राजेश प्रसाद शर्मा और उनकी टीम ने एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। “गैय्या लगे मोहे प्यारी जग पालन हारी…” जैसे भजनों और श्री कृष्ण रासलीला ने उपस्थित सभी गौ भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

संध्या बेला में दानदाताओं, सहयोगियों और विभिन्न सामाजिक-धार्मिक संस्थाओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। न्यास के अध्यक्ष पुनीत पोद्दार और मंत्री प्रदीप राजगढ़िया ने सभी का आभार व्यक्त किया।

इस आयोजन को सफल बनाने में उपाध्यक्ष सह न्यासी अध्यक्ष रतन जालान, कोषाध्यक्ष दीपक पोद्दार, प्रवक्ता सह संयोजक मनीष लोधा, सह संयोजक अमित चौधरी समेत न्यास के सभी सदस्यों और पदधारियों ने अहम भूमिका निभाई।

हमारे साथ जुड़ें

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *