विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने मंगलवार को समाहरणालय सभागार में साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन किया। इस दौरान जिले के विभिन्न ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से आए आमजनों की समस्याओं को डीसी ने गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित व संतोषजनक निष्पादन के निर्देश दिए। जनसुनवाई में 20 आवेदन प्राप्त हुए।
धुरकी प्रखंड के बीरबल गांव निवासी भगवत प्रजापति ने डीसी को आवेदन देकर गांव के कुछ दबंगों द्वारा अपनी भूमि पर जबरन कब्जा करने और हड़पने के प्रयास की शिकायत की। उन्होंने बताया कि विरोध करने पर आरोपी हिंसक हो जाते हैं। डीसी ने मामले की जांच कर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने और दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
न विक्रय केंद्र की मांग: डंडई प्रखंड के घनश्याम गुप्ता (डंडई अंचल सीड्स फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के डायरेक्टर) ने अपने एफपीओ को धान विक्रय केंद्र की अनुमति देने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि केंद्र न होने के कारण उन्हें और क्षेत्र के किसानों को धान बेचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
खरौंधी प्रखंड के अरंगी गांव निवासी राजू महतो और दानी महतो ने बताया कि वे पंजीकृत बंधुआ मजदूर हैं। वे पैतृक दखल-कब्जे वाली सरकारी भूमि पर मकान बना रहे थे, जो 80% तक पूरा हो चुका है, लेकिन खरौंधी अंचल अधिकारी द्वारा निर्माण कार्य पर रोक लगा दी गई है। उन्होंने परिवार के गुजर-बसर के लिए आवास निर्माण की अनुमति और मालिकाना हक दिलाने की मांग की।
जनसुनवाई के दौरान राशन, पेंशन, आवास, मुआवजा, रोजगार सृजन, बकाया मजदूरी भुगतान और अतिक्रमण से जुड़े कई अन्य मामले भी आए। उपायुक्त ने सभी शिकायतों पर संवेदनशीलता दिखाते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को फोन पर त्वरित कार्रवाई करने और तय समय सीमा के भीतर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
हमारे साथ जुड़ें
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

