प्रकाश पर्व को लेकर निकाली गई प्रभात फेरी, शबद-कीर्तन से गूंजी कृष्णा नगर कॉलोनी

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

रांची। सिख धर्म के संस्थापक श्री गुरु नानक देव की 557वीं जयंती (प्रकाश पर्व) के उपलक्ष्य में मंगलवार सुबह कृष्णा नगर कॉलोनी, रातू रोड में श्रद्धा और उल्लास का माहौल देखने को मिला। गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा की ओर से भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। इसमें हर आयु वर्ग के श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

भोर होते ही सिख संगत गुरुद्वारा साहिब में एकत्रित हुई और अरदास के साथ प्रभात फेरी की शुरुआत हुई। सरदार छोटू सिंह निशान साहिब उठाकर फेरी की अगुवाई कर रहे थे, जबकि मनीष मिड्ढा ने श्रद्धालुओं के घरों के सामने वाहेगुरु से सबकी कुशल-क्षेम की अरदास की। कॉलोनी के लोगों ने अपने घरों के सामने साफ-सफाई कर और पुष्प वर्षा कर प्रभात फेरी का स्वागत किया।

कीर्तन मंडली के सुंदर दास मिड्ढा, रमेश पपनेजा, इंदर मिड्ढा, पाली मुंजाल, गीता कटारिया, शीतल मुंजाल और बबीता पपनेजा समेत अन्य सदस्यों ने “सतगुर नानक परगटया मिटी धुंध जग चानण होआ…” और “परगट भई सगले जुग अंतर…” जैसे मनमोहक शबद गायन कर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। सुबह 8:15 बजे गुरुद्वारा साहिब के पार्किंग गेट पर अरदास के साथ फेरी का समापन हुआ, जिसके बाद संगत के लिए चाय-नाश्ते का लंगर चलाया गया।

सत्संग सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में निकाली जा रही प्रभात फेरियों का समापन 20 नवंबर को होगा। मुख्य समारोह 22 नवंबर को होगा। इस दिन कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा मैदान में सुबह 10 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक भव्य दीवान सजाया जाएगा। इसके पश्चात दोपहर 3 बजे भव्य नगर कीर्तन निकाला जाएगा।

प्रकाश पर्व के दौरान कुल चार विशेष दीवान सजाए जाएंगे, जिनमें शिरकत करने के लिए सिख पंथ के प्रसिद्ध रागी जत्था भाई गुरमनप्रीत सिंह (दिल्ली वाले) विशेष रूप से रांची पधार रहे हैं। सभी दीवानों के बाद गुरु का अटूट लंगर भी बरताया जाएगा।

आज की प्रभात फेरी में सुरेश मिड्ढा, हरविंदर सिंह बेदी, अशोक गेरा, जीवन मिड्ढा, मोहन काठपाल, हरगोविंद सिंह, लक्ष्मण सरदाना, अश्विनी सुखीजा, गुरदीप सिंह मल्होत्रा, अशोक मुंजाल, हरीश तेहरी, दुर्गी देवी मिड्ढा, बिमला मुंजाल, मीना गिरधर, गोविंद कौर और सिमरन कौर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

हमारे साथ जुड़ें

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *