विवेक चौबे
गढ़वा। जिले के कांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित मुख्य बाजार में मुख्य सड़क पर शनिवार को अतिक्रमण मुक्त करने को लेकर प्रशासन ने जेसीबी चलाया। लंबे समय से सरकारी जमीन पर लोगों ने वर्षों से अतिक्रमण कर रखा था।
अतिक्रमण मुक्त करने को लेकर अंचलाधिकारी राकेश सहाय व थाना प्रभारी मोहम्मद अशफाक आलम मुस्तैद दिखे। कार्रवाई के बाद अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया।
मुख्य सड़क के दोनों किनारों पर लोगों ने झुग्गी-झोपड़ी व दुकानें बनाकर सरकारी जमीन पर कब्जा जमाया था। इससे सड़क अस्त-व्यस्त हो गई थी। प्रतिदिन बड़ी-छोटी वाहनों से जाम लगने के कारण लोगों के आवागमन में काफी परेशानी हो रही थी।
अत्यधिक दिक्कत तब होती थी, जब शुक्रवार को साप्ताहिक बाजार लगता था। स्थिति इतनी गम्भीर हो जाती थी कि एंबुलेंस व स्कूली वाहन घंटों जाम में फंसे रहते थे। प्रशासन से स्थानीय लोग लंबे समय से इस समस्या से निजात दिलाने की मांग कर रहे थे।
हालांकि प्रशासन द्वारा अतिक्रमणकारियों को पहले ही स्वयं कब्जा हटाने की सख्त चेतावनी दी गई थी। इसके लिए बकायदा मुनादी भी कराई गई थी। इसके बावजूद कई दुकानदारों व रसूखदारों ने सड़क से अपना अवैध कब्जा नहीं हटाया।
शनिवार को मियाद पूरी होने के बाद प्रशासन दलबल के साथ मौके पर पहुंचा। जेसीबी की मदद से सभी अवैध ढांचों, शेड व झुग्गियों को हटाया गया। कार्रवाई के बाद अंचलाधिकारी राकेश सहाय ने सख्त लहजे में कहा कि सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने आम जनता व दुकानदारों से अपील की है कि वे दोबारा सड़क किनारे दुकान न लगाएं और सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी ने दोबारा कब्जा करने की कोशिश की तो उनके खिलाफ सीधे एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

