रांची। बीच-बीच में पड़ रही झुलसा देने वाली गर्मी के बीच अच्छी खबर आई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने संभावना जताई है कि इस बार मॉनसून समय से पहले पहुंच सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार, देश में इस वर्ष मॉनसून के समय से पूर्व पहुंचने की उम्मीद है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, केरल में इस वर्ष मॉनसून के 26 मई तक पहुंचने की संभावना है। हालांकि यह चार दिन पहले या चार दिन बाद भी पहुंच सकता है।
इसके 10 से 12 दिन बाद यानी पांच से छह जून तक झारखंड पहुंचने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, चार दिन आगे-पीछे होने की संभावना बनी रहती है।
अगर पूर्वानुमान सही रहा, तो झारखंड में पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष मॉनसून 12 दिन पहले पहुंचेगा।
मई माह में झारखंड के कई इलाकों में लगभग हर दिन आंधी के साथ बारिश हो रही है। इससे संभावना है कि कुछ दिनों के बाद से ही झारखंड में प्री-मॉनसून बारिश शुरू हो सकती है।
पिछले वर्ष यानी 2025 में मॉनसून केरल में 24 मई को पहुंचा था, लेकिन झारखंड में 17 जून तक पहुंचा था। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की अवधि जून से सितंबर तक रहती है।
विभाग ने कहा कि देश में कम वर्षा का कारण अल नीनो परिस्थितियों का विकसित होना हो सकता है। मौसम विभाग ने एक मई को जारी अपने मासिक पूर्वानुमान में कहा था कि भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर में अल नीनो-साउदर्न ओसिलेशन की तटस्थ परिस्थितियां धीरे-धीरे अल नीनो की स्थिति की ओर बढ़ रही हैं।
विभाग ने यह भी कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने मीडिया से बातचीत में कहा कि आज यानी 16 मई को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मॉनसून पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि मॉनसून के केरल में 26-27 मई तक पहुंचने की उम्मीद है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

