पुरूलिया। पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणाम (4 मई 2026) के बाद से ही राजनीतिक हिंसा का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है।
तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी समर्थकों के बीच झड़पों में कई कार्यकर्ताओं की जान जा चुकी है और हिंसा का सिलसिला जारी है।
ताज़ा मामला पुरूलिया का है। सत्ता परिवर्तन के ऐतिहासिक दिन पुरुलिया में भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी।
इससे पूरे जिले में सनसनी फैल गयी। जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कानाली गांव के पास शनिवार सुबह बूथ अध्यक्ष हाबूलाल गोप का शव मिला।
मिली जानकारी के अनुसार आड़सा थाने के बेलड़ी गांव निवासी हाबूलाल शुक्रवार रात शादी समारोह में जाने के लिए निकले थे। भाजपा नेताओं का आरोप है कि तृणमूल के गुंडों ने ही बाबूलाल की हत्या की है।
तृणमूल की ओर से अब तक इस आरोप पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है। खबर मिलते ही पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए पुरुलिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।
पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है। परिवार तथा भाजपा के ओर से दावा किया गया है कि, मृतक के शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

