विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देश के आलोक में जिले के विभिन्न प्रखंडों में जॉइंट इनफोर्समेंट टीम ने 9 मई को सघन जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान 94 उर्वरक प्रतिष्ठानों की जांच की गई। निरीक्षण के क्रम में 33 प्रतिष्ठानों में विभिन्न प्रकार की अनियमितताएं पाई गईं।
संबंधित प्रतिष्ठानों को स्पष्टीकरण समर्पित करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही, उन्हें आवश्यक अभिलेखों एवं व्यवस्थाओं को अद्यतन एवं सुव्यवस्थित रखने के लिए निर्देशित किया गया।
जांच के दौरान प्रतिष्ठानों में स्टॉक पंजी, वितरण पंजी, लाइसेंस कॉपी, पॉस मशीन एवं सूचना पट्ट के संधारण की स्थिति की जांच की गई। कई प्रतिष्ठानों में अभिलेखों के उचित संधारण में कमी पाए जाने पर संबंधित विक्रेताओं को आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसानों को समय पर एवं उचित दर पर उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए उर्वरकों की कालाबाजारी, कृत्रिम अभाव उत्पन्न करने तथा अनियमित वितरण करने वालों के विरुद्ध लगातार निगरानी एवं सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
बताते चलें कि खरीफ सीजन को देखते हुए उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित जॉइंट इनफोर्समेंट टीम की बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों को उर्वरकों की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था की सतत निगरानी रखने और अनियमितताओं पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया था।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

