- डालसा ने हीट-वेव-रिलीफ कैंप में राहत सामग्री बांटी
रांची। डालसा, रांची और दुकानदार सहयोग समिति के संयुक्त प्रयास से 3 मई को प्रचंड गर्मी को देखते हुए रांची के बहु बाजार चौक के समीप हीट-वेव-रिलीफ कैंप लगाया। राहत सामग्री के रूप में पानी का बोतल और ओ.आर.एस का वितरण किया। इस अवसर पर डालसा एलएडीसी सहायक वीरेन्द्र प्रताप, होटल सहयोग समिति के सदस्य, पीएलवी भुप्रताप महतो, प्रदीप नाग, साहिष्ता प्रवीण, रजनी कुमारी एवं मुन्नी देवी उपस्थित थे।
राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम में एलएडीसी सहायक वीरेन्द्र प्रताप अपनी टीम के साथ स्वयं उपस्थित होकर लोगों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया। उन्होंने कहा कि तेज धूप में निकलने से बचे। पेय पदार्थों का अधिक से अधिक सेवन करें।
पीएलवी भुप्रताप महतो ने भी लोगों से कहा कि इस प्रचंड गर्मी को देखते हुए डालसा, रांची के द्वार राहत कैंप लगाया गया है। आगे भी लगाया जायेगा। जब भी घर से निकले, मुंह सर ढंककर ही निकले।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

