राजकीय श्रावणी मेला के दौरान बंद रहे वीआईपी और वीवीआईपी दर्शन

झारखंड
Spread the love

  • तैयारी को लेकर पर्यटन मंत्री ने की समीक्षा

संजय यादव

देवघर। पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की अध्यक्षता में राजकीय श्रावणी मेला, 2026 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक देवघर परिसदन के सभागार में हुई। इस दौरान देवघर उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह और दुमका उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने एक-एक कर विभागवार मेला क्षेत्र में किये जाने वाले विभिन्न कार्यों के अलावा श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व नये तकनीकों के उपयोग से अवगत कराया।

बैठक के दौरान मंत्री ने जानकारी दी कि 31 जुलाई को राजकीय श्रावणी मेला का शुभारंभ है। ऐसे में सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में की जाने वाली तैयारियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष रूप से इंतजाम करने की जरूरत है, ताकि बाहर से आने देवतुल्य श्रद्धालु सुलभ व सुरक्षित जलार्पण के साथ एक अच्छी अनुभूति प्राप्त कर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो।

मंत्री ने राजकीय श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा को लेकर (आउट ऑफ टर्न दर्शन) वीआईपी, वीवीआईपी दर्शन पर पूर्ण रूप से बंद रहने की बात कही, ताकि श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो। झारखंड का सबसे बड़ा मेला है। ऐसे में मेला के दौरान श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ की नगरी से मधुर स्मृति लेकर वापस लौटे यह हम सभी की जिम्मेवारी व जवाबदेही है।

मेला के दौरान की जाने वाली तैयारियों की विभगार समीक्षा की। ससमय सभी कार्यों को पूर्ण करने का आदेश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिया। मंत्री ने देवघर और बासुकीनाथ फोर लेन कार्य को मेला से पहले पूर्ण कराने की दिशा में समन्वय के साथ कार्य कराने का निर्देश दिया।

समीक्षा बैठक में सम्पूर्ण मेला क्षेत्र अन्तर्गत सुरक्षा के दृष्टिकोण से बनाये जाने वाले ओपी, ट्रैफिक ओपी, स्वास्थ्य केन्द्र, सूचना सह सहायता केन्द्र, विद्युत केन्द्र, पर्यटन केन्द्र, मातृत्व केन्द्र के अलावा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बनाये जाने वाले टेंट सीटी, मेला क्षेत्र में शौचालय, पेयजल, स्नानगृह, कूड़ेदान, साफ-सफाई व कचड़ा उठाव की व्यवस्थाओं को चौबिसों घंटे दुरूस्त रखने का आदेश दिया।

मेला क्षेत्र में पथ प्रकाश, साज-सज्जा, तोरण द्वार एवं विद्युत आपूर्ति को लेकर सुरक्षात्मक उपायों के अलावा वैकल्पिक प्रकाश व्यवस्था की स्थिति को दुरूस्त करने का निर्देश दिया। आगे मेला क्षेत्र में पूर्व की तरह क्यू आर कोड के माध्यम से फीडबैक सिस्टम को डेवलप करने का आदेश दिया, ताकि श्रद्धालुओं को होने वाली समस्याओं से जिला प्रशासन को अवगत कराया जा सके।

गर्मी को ध्यान में रखते हुए इंद्र वर्षा, मिस्ड कूलिंग सिस्टम की संख्या बढ़ाने के साथ मेला क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को और भी बेहतर करने की दिशा में कार्य करने का आदेश दिया। मंत्री ने अपने-अपने आवंटित कार्यों के अलावा किये जाने वाले कार्यों को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों एवं कार्यपालक अभियंता को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।

आगामी राजकीय श्रावणी मेला-2026 के लिए विधि व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण,  अपराध नियंत्रण, वाहनों का पड़ाव स्थल, सुविधाजनक रूटलाईन के साथ साथ यातायात की सुव्यवस्था सुनिश्चित करने का आदेश दिया, ताकि बाहर से आने वाले श्रद्धालु बाबा नगरी में सुगम जलार्पण कर एक मधुर स्मृति व बेहर अनुभूति लेकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो।

मेलों के प्रवेश द्वारों और मुख्य मार्गों पर पुलिस की विशेष टीमें तैनात रहेंगी, जो ओवरलोडेड और अवैध रूप से संशोधित ट्रॉलियों की निगरानी करेंगी। आवश्यक कार्रवाई करेगी। साथ ही व्यापक प्रचार अभी से करे कि सभी श्रद्धालु अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए केवल बस, रेल या अन्य अधिकृत यात्री वाहनों का ही उपयोग करें। सुरक्षा मानकों से समझौता नहीं करे।

राजकीय श्रावणी मेला के दौरान तकनीकी के क्षेत्र में फेस रिकग्निशन, आधार काउंटर, ए0आई0 बेस्ड इन्ट्रीगेटेड मेला कन्ट्रोल रूम, ए0आई0 चैट बोर्ड-इन्फॉरमेशन फीडबैक एण्ड हेल्पलाईन, ए0आई0 बेस्ड ट्रैफिक मैनजेमेंट सिस्टम एवं लोकेशन बेस्ड एटेंन्डेंस सिस्टम व डिजिटल पवेलियम का उपयोग किया जायेगा। इ

मौके पर सारठ विधायक उदय शंकर सिंह, पर्यटन सचिव मुकेश कुमार, संतान परगना आयुक्त संजय कुमार, मेयर, जिला परिषद अध्यक्ष, डिप्टी मेयर, जेटीडीसी के एमडी, पुलिस अधीक्षक देवघर, पुलिस अधीक्षक दुमका, उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला नजारत उप समाहर्ता, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित थे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230