न्यायमूर्ति श्रीमती अनुभा रावत चौधरी ने परिसंपत्तियों का किया वितरण

झारखंड
Spread the love

  • सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। न्यायमूर्ति श्रीमती अनुभा रावत चौधरी आज सेन्हा प्रखंड के अलौदी नवा टोली गांव पहुंचीं। वहां वे आमजनों के साथ संवाद कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं। परिसम्पत्तियों का वितरण किया।

न्यायमूर्ति ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के बिना कुछ भी संभव नहीं है। शिक्षा से कोई भी वंचित न रहें। सभी बच्चे विद्यालय अवश्य जाएं।

न्यायमूर्ति ने कहा कि गांव में आय के अन्य स्रोत के लिए गांव के निवासी सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाएं लें। कृषि में एक से ज्यादा फसल उपजाएं। मधुमक्खी पालन, बकरी पालन, मुर्गी पालन की योजनाएं आय में वृद्धि के लिए उचित योजनाएं हैं। योजनाओं का लाभ लेने के लिए पारा लीगल वोलेंटियर की मदद भी ले सकते हैं।

अलौदी नवाटोली ग्राम में आयोजित कार्यक्रम में न्यायमूर्ति ने दो लाभुकों को सोना सोबरन साड़ी-धोती/लुंगी वितरण योजना, तीन लाभुकों प्रीति उरांव, सतीश उरांव एवं प्रीतम उरांव को जाति व आवासीय प्रमाण पत्र, शीला उरांव व शिमला उरांव छह लाख रुपये का कैश क्रेडिट लिंकेज, फुलो झानो आशीर्वाद अभियान अंतर्गत गीता उरांव को तीस हजार रुपये का चेक सौंपा।

संधियों भगत व अमीन भगत को ई-श्रम कार्ड, प्रीतम उरांव व राहुल उरांव को नेताजी सुभाषचंद्र बोस आवासीय विद्यालय में नामांकन का स्वीकृति पत्र, प्रीति उरांव को केजीबीवी आवासीय विद्यालय सेन्हा में नामांकन का स्वीकृति पत्र, रंथू भगत, संधियो भगत व सोहराई भगत को आयुष्मान कार्ड, आरती उरांव व रंथू भगत को आभा कार्ड, दीपेश भगत व मुकेश उरांव को जन्म प्रमाण पत्र प्रदान किया। इसके अलावा विनोद उरांव को ट्राई साइकिल और सोहराई भगत को श्रवण मशीन प्रदान किया गया।

इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डालसा राजकमल मिश्रा, एडीजे प्रथम स्वयंभू, एडीजे द्वितीय श्रीमती नीरजा आसरी, सीजेएम केके मिश्रा, रोहित कुमार सिविल जज सीनियर डिवीजन, डालसा सचिव मनोरंजन कुमार, रजिस्टार व्यवहार न्यायालय अमित कुमार गुप्ता, श्रीमती जया स्मिता कुजूर सिविल जज जूनियर डिवीजन सह पीएमजेजेबी, एलएडीसीएस अधिवक्ता, पैनल अधिवक्ता, मध्यस्थ, पीएलवी आदि थे।

जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त संदीप कुमार मीना, पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी, अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, आइटीडीए परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग, अनुमण्डल पदाधिकारी अमित कुमार, डीपीआरओ अंजना दास, एसडीपीओ वेदांत शंकर, डीएसपी समीर तिर्की, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी श्रद्धा केरकेट्टा, एनडीसी अभिनीत सूरज,  समस्त संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारीगण व पुलिस पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *