राष्ट्रीय लोक अदालत में 1 लाख से अधिक वादों का निस्तारण

झारखंड
Spread the love

  • दो करोड़ से ज्यादा राजस्व की हुई वसूली

विश्‍वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। डालसा, गढ़वा ने व्यवहार न्यायालय एवं अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय, नगर ऊंटारी में राष्ट्रीय लोक अदालत का शनिवार को आयोजि‍त किया। कार्यक्रम का उद्घाटन झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सह कार्यकारी अध्यक्ष, डालसा सुजीत नारायण प्रसाद ने ऑनलाइन माध्यम से किया।

इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, डालसा मनोज प्रसाद, उपायुक्त अनन्य मित्तल, पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय मनोज चंद्र झा, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम सह विशेष न्यायाधीश पोक्सो एक्ट दिनेश कुमार सहित न्यायिक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

डालसा सचिव श्रीमती निभा रंजना लकड़ा ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए 15 पीठों का गठन किया गया था। इन पीठों में व्यवहार न्यायालय, गढ़वा एवं अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय, नगर ऊंटारी के न्यायिक पदाधिकारी, स्थायी लोक अदालत, उपभोक्ता फोरम और अन्य विभागीय अधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के मामलों का निष्पादन किया गया। इनमें बैंक से संबंधित 156 मामले,एआपराधिक शमनीय से 205 मामले,बिजली विभाग से 295 मामले, मोटरवाहन अधिनियम से 3 मामले, कुटुंब न्यायालय से 28 मामले और स्थायी लोक अदालत से 159 मामले,अन्य सुलहनीय मामले से सम्बंधित 1,38,593 मामले सहित कुल 1,39,439 मामलों का निष्पादन किया गया।

लोक अदालत के माध्यम से दो करोड़ 39 लाख 38 हजार तीन सौ बीस रुपये मात्र राजस्व की वसूली भी की गई। इस कार्यक्रम की सफलता में न्यायालय कर्मियों, एलएडीसीएस, पैनल अधिवक्ताओं, पीएलवी, प्रशासनिक अधिकारियों एवं मीडिया कर्मियों का सराहनीय योगदान रहा।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *