बिशुनपुरा की बेटी जयप्रदा बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर

झारखंड
Spread the love

  • बोकारो स्टील माइन्स कॉलेज में मिली नियुक्ति

विश्वजीत कुमार रंजन

बिशुनपुरा (गढ़वा)। जिले के बिशुनपुरा प्रखंड अंतर्गत दर्जिया गांव की बेटी जयप्रदा कुमारी को बोकारो स्टील माइन्स कॉलेज, भवनाथपुर में दर्शनशास्त्र विभाग में सहायक प्रोफेसर के पद पर नियुक्त किया गया है। जयप्रदा कुमारी ने अपनी इस उपलब्धि को अपने दिवंगत भसुर स्व. राकेश चौबे को समर्पित किया है।

जयप्रदा की प्रारंभिक से लेकर उच्च शिक्षा नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (एनपीयू), मेदिनीनगर से हुई है। उन्होंने वर्ष 2011 में स्नातक, 2013 में दर्शनशास्त्र में स्नातकोत्तर और वर्ष 2018 में बी.एड में 79.08 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसके अलावा उन्होंने एडीसीए और पीजीडीआरडी जैसे तकनीकी पाठ्यक्रम भी सफलतापूर्वक पूरे किए हैं।

वह क्षेत्र के प्रसिद्ध शिक्षक रहे स्व. नागेश्वर प्रसाद शुक्ल की पौत्री और ब्रजेश कुमार शुक्ल की पुत्री हैं। उनके बड़े भाई डॉ. भारद्वाज शुक्ल (असिस्टेंट प्रोफेसर, दिल्ली विश्वविद्यालय) का उन्हें निरंतर मार्गदर्शन मिलता रहा है।

कॉलेज के सचिव पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही के हस्ताक्षर से उनकी नियुक्ति की आधिकारिक सूचना जारी की गई है। जयप्रदा की यह सफलता ग्रामीण क्षेत्रों की बेटियों और बहुओं के लिए प्रेरणादायक मानी जा रही है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230