तमिलनाडु। दिल दहला देने वाली खबर तमिलनाडु से आई है, जहां पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ है। फैक्ट्री में हुए जोरदार धमाके में 21 मजदूरों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए।
मृतकों में महिलाएं भी शामिल हैं। यह हादसा विरुधुनगर के करीब कट्टानरपट्टी में हुआ है। शुरुआती रिपोर्ट्स से पता चलता है कि विस्फोट जिले के कट्टानरपाट्टी गांव के एक पटाखा निर्माण इकाई में हुआ।
अब आग पर नियंत्रण पा लिया गया है। छह घायल व्यक्तियों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। अधिकारियों ने बताया कि बचाव अभियान जारी है।
बताया जा रहा है कि पटाखे बनाने में इस्तेमाल होने वाले रसायनों को मिलाने के समय हुई गड़बड़ी के कारण यह धमाका हुआ। विस्फोट इतना जोरदार था कि कारखाने के वे चार कमरे पूरी तरह जमींदोज हो गए।
घटना के समय वहां करीब 30 मजदूर काम कर रहे थे। अधिकांश शव इतनी बुरी तरह जल गए हैं कि उनकी पहचान करना मुश्किल हो गया है।
यह विस्फोट मुथुमानिकम के स्वामित्व वाली वनजा पटाखा निर्माण इकाई में हुआ। इस इकाई के पास पटाखा निर्माण का वैध लाइसेंस भी था। लेकिन रविवार को आधिकारिक अवकाश होने के बावजूद फैक्ट्री में काम चल रहा था।
घटना की जानकारी मिलते ही शिवकाशी, विरुधुनगर और सत्तूर से दमकल विभाग और बचाव कर्मियों की कई टीमें मौके पर पहुंचीं। इन्हें आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विरुधुनगर के जिला पुलिस अधीक्षक एसपी श्रीनाथ और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल पर मौजूद रहकर बचाव कार्यों की सीधी निगरानी की।
यहां बता दें कि तमिलनाडु पटाखा निर्माण का एक मुख्य केंद्र है। यहां पर पिछले कुछ साल में आग लगने की कई घटनाएं सामने आई हैं।
घटना को लेकर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि इस हादसे में जिन लोगों ने अपनी जान गंवाई है, उनके परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।
सीएम ने आगे लिखा कि मैंने मंत्रियों केकेएसएसआर रामचंद्रन और थंगम थेंनारासू से तुरंत मौके पर जाने और रेस्क्यू अभियानों को तेजी से और निगरानी करने का अनुरोध किया है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctW

