Jharkhand Weather : रांची। राज्य में कल यानी 20 अप्रैल से मौसम का मिजाज बदल जाएगा। इसके तीन रूप देखने को मिलेंगे। कई जिलों में बारिश होगी। लू चलेगी। वज्रपात का खतरा भी है। यह जानकारी रांची स्थित मौसम केंद्र ने 19 अप्रैल, 2026 ने दी।
तापमान में होगा बदलाव
मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में अगले 2 दिनों के दौरान में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस में बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद अगले 3 दिनों में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
यहां होगी बारिश
केंद्र के अनुसार 20 और 21 अप्रैल को साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
यहां चलेगी लू
केंद्र के अनुसार 20 अप्रैल को पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार जिले में कहीं-कहीं लू चलेगी।
केंद्र के अनुसार 21 अप्रैल को पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा जिले में कहीं-कहीं लू चलेगी।
यहां वज्रपात संभव
केंद्र के अनुसार 20 और 21 अप्रैल को साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा जिले में कहीं-कहीं गर्जन के साथ तेज हवा चलने और वज्रपात की आशंका है। हवा की गति 40 किलोमीटर तक हो सकती है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

