सीसीएल में सतर्कता जागरुकता महोत्सव का शुभारंभ

झारखंड
Spread the love

  • नारी शक्ति वंदन’ कार्यक्रम भी आयोजित किया गया

रांची। सीसीएल मुख्यालय, दरभंगा हाउस में 26 अक्टूबर, 2026 को सतर्कता जागरुकता महोत्सव-2026 का शुभारंभ हुआ। इसके माध्यम से सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता और नैतिक मूल्यों के प्रति जागरुकता फैलाने एवं एक जिम्मेदार व ईमानदार कार्यसंस्कृति को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीसीएल के सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह उपस्थित रहे। इस अवसर पर निदेशक (वित्त) पवन कुमार मिश्रा, निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र, निदेशक (तकनीकी/संचालन) चंद्र शेखर तिवारी और मुख्य सतर्कता अधिकारी पंकज कुमार सहित कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् और कोल इंडिया गीत से हुई। इसके बाद सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने अपने कार्यों में ईमानदारी और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सत्यनिष्ठा की शपथ ली।

जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से सतर्कता गुब्बारे छोड़े गए, ई-प्लेज बूथ का उद्घाटन हुआ और सतर्कता जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

दरभंगा हाउस परिसर में पिपरवार ओसीपी (ऑपरेटिंग कोल प्रोजेक्ट) तथा माइन क्लोजर मॉडल का उद्घाटन किया गया। साथ ही सतर्कता मार्च भी निकाला गया।

लाइव पेंटिंग कार्यशाला का उद्घाटन किया गया, जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों से आए 30 से अधिक कलाकार हिस्सा ले रहे हैं। इसके अतिरिक्त रंगोली, स्ट्रीट पेंटिंग और पॉट पेंटिंग जैसी प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।

महोत्सव के अंतर्गत सोमवार शाम को सीसीएल मुख्यालय में ‘नारी शक्ति वंदन’ कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें अर्पिता महिला मंडल की अध्यक्षा प्रीति सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

कार्यक्रम में गणेश वंदना और शिव वंदना की प्रस्तुतियों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली सीसीएल की महिला कर्मियों को सम्मानित किया गया।

अर्पिता महिला मंडल की अध्यक्षा प्रीति सिंह ने कहा कि नारी शक्ति समाज और राष्ट्र की प्रगति का मुख्य आधार है। सीसीएल की महिलाएं अपने समर्पण और नेतृत्व क्षमता से संगठन को निरंतर सशक्त बना रही हैं।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप         
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *