डालसा का सुकुरहुट्टू बाजार टांड़ में विधिक जागरुकता कार्यक्रम

झारखंड
Spread the love

  • जागरूक कर लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाना ही उद्देश्य

रांची। सुकुरहुट्टू बाजार टांड़ में विधिक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया गया। इस अवसर पर पीएलवी भारती शाहदेव, शरदा देवी, बबिता कुमारी, सरिता कुमारी, मालती देवी, देवंती कुमारी, फुलेश्वरी देवी, सीमा देवी, पुष्पलता देवी, भानु देवी एवं दीपेन्द्र कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

पीएलवी ने झालसा द्वारा संचालित योजना मानवता, आत्मनिर्भरर्ता, तृप्ति, निरोगी भव, चेतना, साथी एवं अन्य योजनाओं परे लोगों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के अंतर्गत लोगों को निःशुल्क कानूनी सहायता, परामर्श, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है।

इसके अलावा पीएलवी ने उपस्थित लोगों को बाल विवाह, बाल श्रम, राष्ट्रीय लोक अदालत, नशा उन्मूलन, डायन-बिसाही पर विधिक जागरुकता कर लोगों को जागरूक किया।

पीएलवी भारती शाहदेव एवं दीपेंद्र कुमार ने नालसा की 10 स्कीमों के बारें में जानकारी दी। निःशुल्क विधिक सेवा प्राप्त करने के तरीकों के बारे में भी जानकारी दी।

पीएलवी ने गरीब तबके के लोगों को वृद्धा पेंशन और मजदूर निबंधन कार्ड एवं उससे होनेवाले लाभों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की भी जानकारी दी।

अंत में डालसा के कार्यरत पीएलवी के द्वारा पम्पलेट व लिफलेट का वितरण भी किया गया।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230