लखनऊ के होटल से इसके साथ बरामद हुआ बस्ती से लापता 11वीं का छात्र

उत्तर प्रदेश देश
Spread the love

उत्तर प्रदेश। बस्ती जिले से लापता हुए 15 वर्षीय कक्षा 11वीं के छात्र को पुलिस ने सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप की मदद से छात्र को लखनऊ के एक होटल से ट्रेस किया। बरामद कर उसे उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।

बरामदगी के बाद नाबालिग छात्र को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद 25 नवंबर को समिति अध्यक्ष ने छात्र को उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया, जिससे परिवार ने राहत की सांस ली है।

यह मामला बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत लोधवा गांव का है। लापता छात्र उसी निजी स्कूल का विद्यार्थी है, जिसके प्रबंधक उसके पिता हैं। पिता द्वारा कप्तानगंज थाने में दर्ज कराई गई लिखित शिकायत के अनुसार, रूपाली नाम की शिक्षिका पिछले करीब एक साल से स्कूल में पढ़ा रही थी।

आरोप है कि सोमवार सुबह करीब 7 बजे शिक्षिका छात्र को अपने साथ ले गई। परिजनों को जब छात्र के लापता होने की जानकारी मिली, तो उन्होंने तलाश शुरू की। इसी दौरान छात्र के एक सहपाठी ने परिवार को बताया कि शिक्षिका उसे अपने साथ ले गई है।

पिता की शिकायत पर पुलिस ने शिक्षिका के खिलाफ अपहरण और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोस्‍को) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस ने मोबाइल फोन की लोकेशन के आधार पर दोनों का सुराग लगाया और एसओजी टीम के सहयोग से लखनऊ के एक होटल में दबिश देकर छात्र को बरामद कर लिया।

फिलहाल छात्र अपने माता-पिता के पास सुरक्षित है, लेकिन वह शिक्षिका के साथ किन परिस्थितियों में बस्ती से लखनऊ गया था और पिता द्वारा लगाए गए आरोपों की सच्चाई क्या है, इसे लेकर पुलिस की जांच जारी है। शिक्षिका की भूमिका और उस पर होने वाली आगामी कानूनी कार्रवाई को लेकर आगे के विवरण का इंतजार है।

हमारे साथ जुड़ें

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *