सीसीएल में ‘प्रमाण पोर्टल’ का शुभारंभ व हजारीबाग क्षेत्र पुरस्कृत

झारखंड
Spread the love

रांची। सीसीएल मुख्यालय के संगम सभागार में सतर्कता जागरुकता अभियान–2026 का समापन समारोह 26 नवंबर को आयोजित किया गया। समारोह में कोल इंडिया के सीवीओ ब्रजेश कुमार त्रिपाठी, सीसीएल सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह, निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र और सीसीएल के सीवीओ पंकज कुमार मौजूद रहे।

सीवीओ पंकज कुमार ने कहा कि सतर्कता को केवल जांच तक सीमित न रखकर दैनिक कार्यप्रणाली का हिस्सा बनाना जरूरी है। कमांड क्षेत्र के स्कूलों व विद्यार्थियों की भागीदारी से अभियान का संदेश जन-जन तक पहुंचा।

सीआईएल सीवीओ ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर जोर देते हुए कहा कि हर कर्मी कंपनी का ब्रांड एंबेसडर है। ईमानदारी व पारदर्शिता से सीआईएल नए कीर्तिमान रच रही है।

सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह ने सार्वजनिक संसाधनों के पारदर्शी उपयोग, नियमों के पालन और आपसी समन्वय पर बल दिया। बताया कि अभियान के तहत 1,600 से अधिक यूनिट रक्त संग्रह किया गया।

निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र ने प्रशिक्षण, जागरूकता और संवाद के जरिए कर्मियों को नियमों व जिम्मेदारियों से अवगत कराने की जरूरत बताई।

पोर्टल लॉन्च, पुरस्कार

कार्यक्रम के दौरान कार्य अनुभव प्रमाण पत्रों को जारी करने व उनके सत्यापन को सरल बनाने के लिए ‘प्रमाण पोर्टल’ का शुभारंभ, एक पुस्तक का विमोचन, अभियान पर आधारित वीडियो का अनावरण लॉन्च किया गया। प्रतियोगिताओं के विजेताओं, नोडल अधिकारियों व विभागों को सम्मानित किया गया।

सतर्कता जागरुकता अभियान-2026 के तहत हजारीबाग क्षेत्र को प्रथम पुरस्कार मिला। समारोह की शुरुआत डीएवी गांधीनगर के विद्यार्थियों के स्वागत गीत से हुई। मंच संचालन सुगंधा वर्मा व मोहित जैन ने किया।

हमारे साथ जुड़ें

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *