HPCL ने लॉन्च किया 10 किलो का पारदर्शी नव्या गैस सिलेंडर, जानें खूबी

झारखंड बिज़नेस
Spread the love

अफरोज आलम

कांके। HPCL के एचपी नव्या ब्रांड के 10 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की औपचारिक शुरुआत शनिवार को की गई। यह लॉन्च कार्यक्रम कांके रिंग रोड स्थित एचपी फ्यूल स्टेशन परिसर में हुआ।

इस अवसर पर HPCL के अधिकारी अखिल पचौरी, पंकज कुमार झा, बिभु रंजन दास, कुणाल किशोर, स्मिता कच्छप, रोहित राज, मोहम्मद एहतेसाम व अधिकृत वितरक मंसुरी एचपी गैस एजेंसी के परवेज मंसुरी मौजूद थे।

कंपनी के अखिल पचौरी व पंकज कुमार झा ने बताया कि रसोई गैस सिलेंडरों की बुकिंग समय-सीमा के कारण उपभोक्ताओं को हो रही परेशानी से अब बड़ी राहत मिलने जा रही है।

वर्तमान नियमों के तहत 25 दिनों के अंतराल के बाद ही दूसरा सिलेंडर बुक किया जा सकता है। ऐसे में बड़े परिवारों की ईंधन की अतिरिक्त जरूरत को ध्यान में रखते हुए HPCL ने 10 किलोग्राम क्षमता वाला अत्याधुनिक नव्या कंपोजिट गैस सिलेंडर बाजार में उतारा है।

10 किलोग्राम का मिश्रित सामग्री से सिलेंडर बना है, जो पारंपरिक स्टील सिलेंडरों की तुलना में काफी हल्का और जंग मुक्त है। इसकी बॉडी पारदर्शी है, जिससे ग्राहकों को आसानी से गैस का स्तर दिखाई देता है।

इसे आधुनिक फाइबर तकनीक से तैयार किया गया है, जो आग लगने की स्थिति में भी फटने से सुरक्षित रहता है। एजेंसी में इसकी बुकिंग के कुछ घंटों के भीतर उपभोक्ता के घर पर उपलब्ध कराया जा रहा है।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *