बर्लिन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस

झारखंड
Spread the love

अफरोज आलम

कांके। रांची के कांके रोड के चांदनी चौक स्थित बर्लिन पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष दिनेश उरांव उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में सुनील फकीरा कच्छप, डॉ. देवशरण भगत, नकुल तिर्की, संदीप उरांव, कमल मुंडा, प्रदीप लकड़ा उपस्थिति थे।

समारोह को संबोधित करते हुए अतिथियों ने शिक्षकों को समाज एवं राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताते हुए उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि एक शिक्षक केवल विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान ही नहीं देता, बल्कि उनके व्यक्तित्व, संस्कार, अनुशासन एवं भविष्य के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

विद्यालय के चेयरमैन डॉ बिरसा उरांव ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के आदर्शों एवं शिक्षकीय मूल्यों को स्मरण करते हुए शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने की बात कही। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक सैयद शमा, रेशमा परवीन, अमिता खाखा, रेखा कुमारी, दर्पण कुमारी, अरविंद सिंह, राहुल कुमार, अजय तिग्गा, सुगंधा खलखो, जागृति कुमारी, आनंद नायक एवं मनीष शर्मा को उनके उत्कृष्ट योगदान एवं समर्पण के लिए स्मृति-चिह्न एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के चेयरमैन डॉ. बिरसा उरांव, डायरेक्टर राहुल देव उरांव, कानूनी सलाहकार दिगम्बर उरांव, मनोज उरांव व विद्यालय के प्राचार्य सत्येंद्र कुमार सिंह सहित शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *