रांची। एमएमके हाई स्कूल, बरियातू में शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को विशेष समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य, भाषण एवं अन्य मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से शिक्षक दिवस की महत्ता को दर्शाया।
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ. तनवीर अहमद ने सभी विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन को सही दिशा देने और उनके व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यार्थियों को अपने शिक्षकों का सम्मान करते हुए निरंतर मेहनत और लगन से आगे बढ़ना चाहिए।
विद्यालय की प्राचार्या कहकशाँ परवीन ने भी सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

